अध्यात्म

Mangla Gauri vrat 2024: कब रखा जाएगा सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत, यहा नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Mangla Gauri vrat Puja Vidhi: मंगला गौरी व्रत के दिन माता पार्वती की पूजा जाती है। ये व्रत अखंड सौभाग्य के लिए विवाहित महिलाओं के द्वारा किया जाता है। आइए जानें सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा और इसकी पूजा विधि।

Image

Mangla Gauri vrat

Mangla Gauri vrat Puja Vidhi: मंगला गौरी व्रत सावन के महीने में हर मंगलवार को रखा जाता है। ये व्रत माता पार्वती की पूजा को समर्पित है। मंगला गौरी व्रत के दिन पार्वती माता की विधिपूर्वक की जाती है। मंगला गौरी का व्रत रखने से और माता पार्वती की पूजा करने से व्रत को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस साल सावन मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत 6 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन विधिवत रूप में मां मंगला गौरी की पूजा करना से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें मंगल गौरी व्रत विधि।

Mangla Gauri vrat Puja Vidhi (मंगला गौरी व्रत की पूजा विधि)

  • तीसरा मंगला गौरी व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद साफ चौकी पर मां मंगला गौरी की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर मां मंगला गौरी को सुहाग का सामान अर्पित करें ।
  • इसके साथ मंगला गौरी के मंत्र का उच्चारण करें।
  • अंत में कथा का पाठ करके मां पार्वती की आरती करें।
  • भोग लगाकर सब में प्रसाद बांटें।

तीसरा मंगला गौरी व्रत 2024 और शुभ मुहूर्त

तीसरा मंगला गौरी का व्रत 6 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 21 मिनट से लेकर 05 बजकर 03 मिनट तक रहने वाला है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त 12 बजे से लेकर से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस समय में पूजा करना शुभ होगा।

मंगला गौरी व्रत महत्व

मंगला गौरी का व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। शास्त्रों में इस व्रत का विशेष महत्व है। मंगला गौरी का व्रत पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए किया जाता है। मंगला गौरी का व्रत रखने से सदा सुहागिन रहने का वरदान प्राप्त होता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article