Buck Moon July 2025: अमेरिका में जुलाई महीने में आने वाली पूर्णिमा को बक मून के नाम से जाना जाता है। 2025 में बक मून 10 जुलाई 2025, गुरुवार को चमकेगा। बता दें बक मून नाम की उत्पत्ति का श्रेय स्थानीय जनजातियों को दिया जाता है, जो मौसम और फसल बोने जैसे महत्वपूर्ण समय को चंद्रमा के चक्र के आधार पर पहचानते थे। सांस्कृतिक रूप से इस पूर्णिमा को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे थंडर मून और हे मून। इसे थंडर मून इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दौरान बारिश की वजह से बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है। वहीं इस पूर्णिमा का नाम हे मून इसलिए पड़ा क्योंकि इस समय किसान सर्दियों के लिए भंडार जमा करते हैं और घास की कटाई करते हैं।
बक मून का महत्व (Buck Moon Mahatva)
यह समय दृढ़ता और आत्मबल को मजबूत करने की एक शक्तिशाली अवधि मानी जाती है। सामान्य तौर पर, यह चंद्र चक्र का वह चरण होता है जब सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के सामने होते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पूर्णिमा को पूर्णता, बदलाव और मनोकामनाओं की पूर्ति का समय माना जाता है। यह तारीख भावनाओं को गहरा करने, आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने और अंतर्ज्ञान को मजबूत करने में भी मदद करती है।
बक मून किस राशि में लगेगा? (Buck Moon Kis Rashi Me Lagega)
वर्ष 2025 में बक मून मकर राशि में पड़ने वाला है, जो एक पृथ्वी तत्व की राशि है और दृढ़ता का प्रतीक मानी जाती है। अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपके कामों में देरी हो रही है, तो बक पूर्णिमा आपको धैर्य रखने, मेहनत जारी रखने और सफलता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। मकर राशि के लोग योजना बनाकर चलना पसंद करते हैं और सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं। इस संदर्भ में, बक पूर्णिमा आपके सपनों को साकार करने की दिशा में एक संकेत हो सकती है।
