अध्यात्म

Brihaspativar Puja Tips: गुरुवार को बनाएं शुभ, घर बुलाएं सुख शांति और समृद्धि, अपनाएं ये आसान पूजा टिप्स

Brihaspativar Puja Tips in Hindi: बृहस्पति देव और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन सच्चे मन और सही विधि से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, संतान सुख और ज्ञान की प्राप्ति होती है। गुरुवार पूजा के आसान और प्रभावशाली टिप्स के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

Image

Brihaspativar Puja Tips (Photo credit canva)

Brihaspativar Puja Tips in Hindi (गुरुवार पूजा टिप्स हिंदी में): ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार गुरुवार का दिन बृहस्पति देव और भगवान विष्णु का होता है। इस दिन जो भक्त व्रत रखते हैं और पूजन करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। घर में सुख-समृद्धि, संतान सुख और ज्ञान की प्राप्ति में गुरुवार को पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए उनके भक्त गुरुवार का व्रत करते हैं तथा उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी पूजन टिप्स, व‍िधि और मंत्र हैं ज‍िनको गुरुवार के दिन करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और आप हमेशा न‍िडर रहते हैं। आप यहां गुरुवार पूजा टिप्स हिंदी में देख सकते हैं।

  • पीले वस्त्र धारण करें (गुरुवार के दिन पीले रंग को शुभ माना जाता है)
  • सात्विक भोजन (केला, चने की दाल, और पीले खाद्य पदार्थों का सेवन) व्रत रखें
  • भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करें (पीले फूल, हल्दी, चने की दाल अर्पित करें)
  • गुरुवार मंत्र का जाप करें (ॐ बृं बृहस्पतये नमः)
  • पुण्य की प्राप्ति के लिए बृहस्पति व्रत कथा का पाठ करें
  • निम्बू और केले के पेड़ की पूजा करें

Thursday Puja Mantra in Hindi (सोमवार पूजा मं‍त्र ह‍िंदी में): गुरुवार के व्रत और पूजा के दौरान आप इन स‍िद्ध मंत्रो का जाप कर सकते हैं –

बृहस्पति बीज मंत्र- ॐ बृं बृहस्पतये नमः॥

गुरु ग्रह शांति मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः॥

विष्णु गायत्री मंत्र- ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

गुरु स्तुति मंत्र- गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥

विष्णु मूल मंत्र- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥

डिस्क्लेमर - इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article