Bhai Dooj 2023 Date Time: हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। ये त्योहार दिवाली के दूसरे दिन पड़ता है। कुछ लोग भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जानते हैं। यह त्योहार रक्षाबंधन की तरह ही भाई- बहन का त्योहार होता है। इस त्योहार को मनाने का सबका अपना- अपना तरीका होता है। भाई दूज पर भाई को टीका लगाने का खास महत्व होता है। इस दिन बहने अपने भाई को पूजती हैं और भगवान से उनके मंगल की कामना करती हैं। इस साल लोगों में भाई दूज की तारीख को लेकर बहुत कंफ्यूजन चल रहा है। कुछ लोग 14 नवंबर को तो कुछ लोग इसे 15 नवंबर को बता रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भाई दूज की सही डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।
भाई दूज तिथि ( Bhai Dooj 2023 Date)
भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा।
कार्तिक माह की द्वितीया तिथि 14 नवंबर को 2:36 बजे प्रारंभ हो रही है।
कार्तिक मास की द्वितीया तिथि 15 नवंबर को रात्रि 1 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी।
इस बात को ध्यान में रखते हुए आप भाई दूज का त्योहार दोनों दिन मना सकते हैं। आप 14 नवंबर को 12:00 बजे से टीका लगा सकते हैं। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन भाई अपनी बहनों के पास जाते हैं और टीका लगवाते हैं।
भाई दूज महत्व ( Bhai Dooj Importance)
सनातन धर्म में भाई दूज के त्योहार का बहुत महत्व है। इस दिन बहने अपने भाई को टीका लगाती हैं और उनकी सुख, समद्धि के लिए कामना करती हैं। इस दिन यमुना नदी में स्नान करना भी शुभ माना जाता है। इसको यम दूज के नाम से भी जाना जाता है। भाई दूज का त्योहार यमराज और यमुना के द्वारा शुरू गया है। तब से ये त्योहार हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितिया को मनाया जाने लगा।
