Bhadwa ki Chauth ka vrat kab ka hai (आज चांद कब निकलेगा 12 अगस्त): भाद्रपद या भादो मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को भदवा की चौथ का व्रत रखा जाता है। साल 2025 में यह डेट 12 अगस्त, दिन मंगलवार है। भदवा की चौथ का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है और यह व्रत शाम को चांद को अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है।
भदवा की चौथ का व्रत कब है 2025
भदवा की चौथ व्रत को भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी व्रत भी कहते हैं। 2025 में यह व्रत 12 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा। भादो के कृरूण पक्ष की चतुर्थी तिथि 12 अगस्त सुबह 8:40 बजे से प्रारम्भ होगी और इसका समापन 13 अगस्त सुबह 6:35 बजे होगा।
भदवा की चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
भदवा की चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त गोधूली बेला का माना जाता है। 12 अगस्त को गोधूली मुहूर्त 12 अगस्त शाम 6:50 से 7:16 बजे तक रहेगा।
भदवा की चौथ का चांद कब दिखेगा
भदवा की चौथ व्रत या संकष्टी चतुर्थी व्रत को चांद को अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है। भदवा की चौथ व्रत 2025 का चांद निकलने का समय 12 अगस्त को रात 8:59 बजे है।
