भादो प्रदोष व्रत लिस्ट 2025 इन हिंदी (भादो का पहला और दूसरा प्रदोष व्रत कब है 2025): पंचांग के अनुसार, हर हिंदू मास में दो बार प्रदोष व्रत आता है। इस व्रत को शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। भादो मास में बुध और शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। भादो का पहला प्रदोष व्रत 2025 में 20 अगस्त को बुधवार के दिन रखा जाएगा। भादो का दूसरा प्रदोष व्रत 2025 में 5 सितंबर को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।
भादो का पहला प्रदोष व्रत कब है 2025
2025 में भादो का पहला प्रदोष व्रत 20 अगस्त को रखा जाएगा। यह बुध प्रदोष व्रत होगा। 20 अगस्त का प्रदोष व्रत भादो के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का होगा। नोट करें कि भादो कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 20 अगस्त को दोपहर 1.58 पर शुरू होगी और अगले दिन 21 अगस्त को दोपहर 12.44 पर समाप्त होगी। इस तरह प्रदोष पूजा मुहूर्त के अनुसार व्रत की तिथि 20 अगस्त रहेगी और पूजा का मुहूर्त शाम 6:56 बजे से लेकर रात 9:07 बजे तक रहेगा।
भादो का दूसरा प्रदोष व्रत कब है 2025
2025 में भादो का दूसरा प्रदोष व्रत 5 सितंबर को रखा जाएगा। यह शुक्र प्रदोष व्रत होगा। पांच सितंबर का प्रदोष व्रत भादो के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का होगा। नोट करें कि भादो शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पांच सितंबर को सुबह 4:08 बजे पर आरंभ होगी और 6 सितंबर सुबह 3:12 पर समाप्त होगी। 5 सितंबर को भादो शुक्ल पक्ष के प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त शाम 6:38 से रात 8:55 बजे तक रहेगा।
