किस्मत बदल देंगे बसंत पंचमी के ये 9 उपाय, एक भी लिया अपना तो बन जाएगी लाइफ
- Compiled by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 23, 2026, 03:29 PM IST
Basant Panchami 2026 Upay: मां सरस्वती को शिक्षा और कला की देवी कहा जाता है। इनकी पूजा विशेष रूप से बसंत पंचमी के दिन की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बसंत पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां सरस्वती ज्ञान और कला का आशीर्वाद देती हैं। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के साथ भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है। वहीं इस दिन कुछ खास उपाय करने से मां सरस्वती व्यक्ति को सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
बसंत पंचमी के उपाय
Basant Panchami 2026 Upay: 23 जनवरी यानी आज देशभर में सरस्वती पूजा की जाएगी । यह दिन ज्ञान, विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूलों और कालेजों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान बढ़ता है और पढ़ाई में मन लगता है। इससे करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलते हैं। साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक सोच आती है।
बसंत पंचमी के उपाय
बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में अपने बच्चों से मां सरस्वती की पूजा जरूर करवानी चाहिए। पूजा के दौरान मां सरस्वती को पीले रंग के फल, फूल और मिठाई अर्पित करनी चाहिए। इसके अलावा मां सरस्वती को केसर का हलवा और पीले रंग के चावलों का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होकर ज्ञान और कला का आशीर्वाद देती हैं।
इन चीजों का करें दान
बसंत पंचमी के दिन दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को पेंसिल, किताबें और स्टेशनरी का सामान दान करना चाहिए, माना जाता है कि इससे व्यक्ति को करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही में बसंत पंचमी के दिन अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों को भी दान देना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन पीली चीजों का दान करने से घर में खुशियों का आगमन होता है। यदि आप इस दिन अन्न का दान करने से घर में धन की कभी भी कमी नहीं रहती है।
पढ़ाई में सफलता के लिए उपाय
अपने बच्चों को पढ़ाई में सफल प्राप्त करते हुए देखना हर माता पिता का सपना होता है। बसंत पंचमी पर माता सरस्वती का पूजन होता ही है। इस दिन ये उपाय करने से बच्चे को सफलता मिल सकती है, माना जाता है कि इस दिन अनार की कलम या सोने की सलाई को शहद में डुबोकर बच्चे की जीभ पर 'ऐं' अक्षर लिखना चाहिए। इससे बच्चा पढ़ाई में सफलता जरूर हासिल करता है।
मैरिड लाइफ को सुखी बनाए रखने के लिए करें ये काम
मैरिड लाइफ में प्यार बनाए रखने के लिए इस दिन इस दिन भगवान कामदेव और देवी रति की पूजा करें और उन्हें पुष्प अर्पित करें। इसके अलावा आप एक और उपाय भी कर सकते हैं, उसे करने के लिए पीले वस्त्र धारण करें और उसके बाद पीले कपड़े पहनकर इस मंत्र का 108 बार जाप करें। ये मंत्र है ‘ॐ कामदेवाय: विदमहे पुष्पबाणाय धीमहि तन्नो अनंग: प्रचोदयात’।
जीवनसाथी को मनाने के लिए
अगर आपका पार्टनर आपसे बार -बार रूठ जाता है या नाराज है तो उसे मनाने के लिए भी इस दिन उपाय कर सकते हैं। आप एक सफेद कागज पर सिंदूर से 'क्लीं' लिखें और इसे अपने जीवनसाथी की अलमारी में रख दें। जब जीवनसाथी मान जाए तो इस पर्ची को बहते जल में प्रवाहित कर दें।
पढ़ाई की शुभ शुरुआत
बच्चों की पढ़ाई शुरू कराने के लिए भी ये दिन बहुत अहम माना जाता है। इस दिन आप बच्चे के हाथ से काली स्लेट पर कुछ लिखवाएं, इसे 'अक्षराम्भ' कहा जाता है और यह पढ़ाई की अच्छी शुरुआत मानी जाती है।
एजुकेशन में कामयाबी के लिए उपाय
विद्यार्थियों को अपनी सबसे प्रिय किताब या पेन मां सरस्वती के सम्मुख रखना चाहिए। 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः' मंत्र का जाप करते हुए इन पर पीले पुष्प चढ़ाएं। इससे सीखने की क्षमता विकसित होती है।
कॉम्पिटेटिव एग्जाम में सफलता के लिए करें ये काम
जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वो ये खास उपाय कर सकते हैं। एक कलम लें, उस पर हल्दी और चावल का टीका लगाकर पूजा करें और फिर बाद में इसी कलम से लिखें, इससे परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी।
योग्य जीवन साथी के लिए उपाय
योग्य जीवन साथी की कामना करने के लिए भी ये दिन उत्तम माना जाता है। इस दिन ‘क्लीं' मंत्र का जाप करें और दही मिले धान के लावे यानी कि लाई से हवन करें।
धन से भरी रहेगी तिजोरी
इसके अलावा बसंत पंचमी पर किसी गरीब कन्या या फिर ब्राह्मण को धन का दान करें। मान्यता है कि धन का दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। साथ ही हमेशा तिजोरी धन से भरी रहती है।
सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
ऐसा माना जाता है कि मां सरस्वती को मीठे पीले चावल और मिठाई प्रिय हैं, तो ऐसे में मां शारदे को मीठे पीले चावल और मिठाई का भोग लगाकर लोगों लोगों को प्रसाद बांटे, इससे मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
Written By - Gaurangi