अध्यात्म

Baishakhi 2026: बैसाखी कब है 2026 में, देखें वैसाखी 2026 में किस दिन मनाई जाएगी

बैसाखी कब है 2026 में (Vaisakhi 2026 Date): वैसाखी का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वैसाखी हर साल वैसाख (Vaisakh) महीने के पहले दिन मनाई जाती है, जो पारंपरिक हिंदू सोलर कैलेंडर का हिस्सा है। यहां देखें बैसाखी कब है 2026 में।

Image

वैसाखी 2026 डेट एंड टाइम

बैसाखी कब है 2026 में (Vaisakhi 2026 Date): हर साल की तरह इस बार भी भारत में वैसाखी (Baisakhi / Vaisakhi) उत्सव 14 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार बैसाखी की डेट 2026 में 14 अप्रैल की बताई गई है। साथ ही वैसाखी का संक्रांति पल सुबह 09:39 बजे का बताया गया है।

वैसाखी 2026 डेट एंड टाइम

  • वैसाखी 2026 की तारीख: 14 अप्रैल 2026, मंगलवार
  • वैसाखी 2026 संक्रांति पल: सुबह 09:39 AM IST

बता दें कि वैसाखी हर साल चैत्र माह के बाद आने वाले वैसाख (Vaisakh) महीने के पहले दिन मनाई जाती है, जो पारंपरिक हिंदू सोलर कैलेंडर का हिस्सा है।

वैसाखी का महत्व और इतिहास

वैसाखी का सिखों के लिए विशिष्ट धार्मिक अर्थ भी है। 1699 में इसी दिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसलिए इसे सिख समुदाय में खालसा दिवस के रूप में भी याद किया जाता है।

हालांकि वैसाखी मूलतः एक फसल उत्सव है, खासकर पंजाब और उत्तरी भारत में। यह दिन रबी की फसल कटाई के बाद खुशियां मनाने का प्रतीक है और किसान इसका बड़ा उत्साह से जश्न मनाते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article