Bada Mangal 2025 Date: बड़ा मंगल का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। कहते हैं महाभारत काल के समय एक बार भीम को अपनी शक्ति और बल पर काफी घमंड हो गया था। तो उस समय भीम का घमंड तोड़ने के लिए हनुमान जी वानर रूप में प्रकट हुए। जिसके बाद उन्होंने भीम को सबक सिखाया। कहते हैं उस दिन से ही ज्येष्ठ महीने के मंगलवार बुढ़वा मंगल के नाम से प्रसिद्ध हो गए। ये मंगलवार बजरंगबली की उपासना के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। जानिए इस साल बड़ा मंगल कब-कब पड़ेगा।
बड़ा मंगल कब है 2025 (Bada Mangal 2025)
13 मई 2025- पहला बड़ा मंगल
20 मई 2025- दूसरा बड़ा मंगल
27 मई 2025- तीसरा बड़ा मंगल
02 जून 2025- चौथा बड़ा मंगल
10 जून 2025- पांचवां बड़ा मंगल
बड़ा मंगल पूजा विधि (Bada Mangal Puja Vidhi)
बड़ा मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं और इसके बाद बरजरंगबली की विधि विधान पूजा करें। इस दिन हनुमान जी को सिंदूर, पुष्प, तिलक, पान का बीड़ा, लड्डू, इमरती और जलेबी जरूर चढ़ाएं। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी की आरती करें। पूजा के बाद प्रसाद सभी में बांट दें।
हनुमान जी की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान
अगर घर में किसी ने बुढ़वा मंगलवार का व्रत रखा है, तो आप इस दिन तामसिक भोजन या मांस-मदिरा का सेवन न करें। इसके अलावा हनुमान जी की पूजा में काले या सफेद रंग के वस्त्र न पहनें। इस दिन किसी को भी पैसे उधार न दें। किसी का भी अपमान न करें। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
