अध्यात्म

Pran Pratishtha Bhog: प्राण प्रतिष्ठा के दिन इस थाल में लगाया जाएगा रामलला को भोग, जानिए इसकी खासियत

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Bhog Thali: 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसके लिए देश के अलग-अलग कोनों से राम भक्त तरह-तरह के उपहार भेज रहे हैं। जयपुर से भगवान राम को भोग लगाने का थाल आया है। जानिए क्या है इसकी खासियत।

Image

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Bhog Thali

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Bhog Thali: राम भक्त बड़ी बेसब्री से रामलला के अयोध्या में विराजने का इंतजार कर रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिसके लिए देश के कोने-कोने से तमाम तरह के उपहार अयोध्या पहुंच रहे हैं। हाल ही में भगवान राम को भोग लगाने के लिए जयपुर से एक विशेष प्रकार की थाली आई है। जानकारी अनुसार इसी थाली में भगवान राम को 22 जनवरी को पहला भोग लगाया जाएगा। जानिए इस थाल की क्या खासियत है।

चांदी के थाल में लगेगा भगवान राम का भोग

-जिस थाली में भगवान राम को भोग लगाया जाएगा वो चांदी से बनी है।

-थाली में 4 कटोरे और 1 कलश है।

ram mandir thali

ram mandir thali

-24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड बेस के ऊपर श्री हनुमान जी बैठे हैं और उन्होंने इस थाल को उठाया हुआ है।

-इस थाली में 15 श्लोक लिखे हैं जो सुंदरकांड से लिए गए हैं। (Ram Mandir Prasad Recipe)

bhog thali

bhog thali

-हर कटोरी में 21 कमल की पंखुड़िया हैं जो जीवन के 21 पहलुओं को दर्शाती हैं।

-इस इस तरह से चारों कटोरों को मिलाकर कुल 84 पंखुड़ियां हैं जो 84 हजार योनियों को दर्शाती हैं।

ram mandir silver thali

ram mandir silver thali

-कलश के नीचे चार घोड़े बनाए गए हैं। ये भगवान राम के रथ के चार घोडों को दर्शाते हैं।

-कलश पर नौ शुभ आकृतियां भी बनाई गई हैं।

-थाली पर सूर्य भगवान, श्री राम भगवान और सीता माता का चित्र बनाया गया है। साथ में तुलसी की 10 पत्तिया भी बनाई गई हैं।

जानकारी अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान राम को पहला भोग इसी थाली में लगाया जाएगा। ये थाली जयपुर से आई है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article