अध्यात्म

Aye Malik Tere Bande Hum: ऐ मालिक तेरे बंदे हम हर रोज करें ये प्रार्थना, यहां देखें लिरिक्स

Aye Malik Tere Bande Hum: प्रार्थना करने से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐ मालिक तेरे बंदे हम प्रार्थना स्कूलों में की जाती है। इस प्रार्थना को करने से मन एक्राग होता है। यहां देखें इस प्रार्थना के लिरिक्स।

Image

Aye Malik Tere Bande Hum Lyrics

Aye Malik Tere Bande Hum Lyrics: सुबह के समय बहुत से लोग प्रार्थना करना पसंद करते हैं। प्रार्थना करने से शरीर और आत्मा दोनों में ही ऊर्जा का संचार होता है। स्कूलों में प्रार्थना करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। बच्चों के द्वारा इसलिए प्रार्थना करवाई जाती है। जिससे कि वो पूरे दिन सकारात्मक रहें और उनका मन पढ़ाई में लग रहे। आज हम आपको एक ऐसी प्रार्थना के बारे में बताने जा रहे हैं। जो स्कूल में काफी पुराने समय से हो रही है। यहां देखें इस प्रार्थना की पूरी लिरिक्स।

Aye Malik Tere Bande Hum Lyrics (ऐ मालिक तेरे बंदे हम लिरिक्स)

ऐ मालिक तेरे बंदे हम

ऐसे हो हमारे करम

नेकी पर चलें

और बदी से टलें

ताकि हंसते हुये निकले दम

जब ज़ुलमों का हो सामना

तब तू ही हमें थामना

वो बुराई करें

हम भलाई भरें

नहीं बदले की हो कामना

बढ़ उठे प्यार का हर कदम

और मिटे बैर का ये भरम

नेकी पर चलें

ये अंधेरा घना छा रहा

तेरा इनसान घबरा रहा

हो रहा बेखबर

कुछ न आता नज़र

सुख का सूरज छिपा जा रहा

है तेरी रोशनी में वो दम

जो अमावस को कर दे पूनम

नेकी पर चलें

बड़ा कमज़ोर है आदमी

अभी लाखों हैं इसमें कमीं

पर तू जो खड़ा

है दयालू बड़ा

तेरी कृपा से धरती थमी

दिया तूने हमें जब जनम

तू ही झेलेगा हम सबके ग़म

नेकी पर चलें

प्रार्थना का अर्थ

इस प्रार्थना में व्यक्ति ईश्वर से कह रहा कि हे मालिक हम तेरे बंदे हैं। तू ही हमे नेक राह पर चलाना और हर मुश्किल से बचाना। जब भी मैं किसी अंधेरे से घबराऊं तो तुम मुझे आशा की रोशनी दिखाना। इंसान बहुत ही कमजोर है पर जिसके साथ तू खड़ा है वो हर मुश्किल हर बाधा को पार कर सकता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article