Ashadha Amavasya 2023: आषाढ़ महीना पूजा-पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है और इस महीने में आने वाली अमावस्या काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस महीने की अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या या हलहारिणी अमावस्या भी कहते हैं। ये अमावस्या पितरों के तर्पण के लिए बेहद खास होती है। इस दिन नदी स्नान करके पितरों की पूजा करनी चाहिए। इतना ही नहीं ये अमावस्या कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भी शुभ होती है। जानिए आषाढ़ अमावस्या के उपाय।
आषाढ़ अमावस्या तिथि और मुहूर्त (Ashadha Amavasya 2023 Date And Time)
आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाती है। इस साल ये अमावस्या 18 जून 2023 को पड़ी है। इस तिथि की शुरुआत 17 जून 2023 शनिवार की सुबह 9 बजकर 13 मिनट से हो चुकी है और इसकी समाप्ति 18 जून 2023 की सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर होगी।
आषाढ़ अमावस्या पर क्या करें (Ashadha Amavasya Per Kya Kare)
आषाढ़ अमावस्या दान-पुण्य के कार्यों और पितरों की आत्मा की शांति के लिये किये जाने वाले उपायों के लिए विशेष फलदायी मानी गई है। इसके अलावा इस दिन यज्ञ करने से कई गुना फल की प्राप्त होती है। इस दिन गरीबों की सेवा करने और जरूरतमंदों को खाना-खिलाने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आषाढ़ अमावस्या के उपाय (Ashadha Amavsya Upay In Hindi)
पितरों और देवताओं को प्रसन्न करने के लिए
आषाढ़ अमावस्या पर पीपल, अशोक, तुलसी, बड़, नीम, आंवला, बिल्वपत्र और अन्य पेड़-पौधे लगाने से पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
पापों से मुक्ति के लिए
इस दिन काली चींटियों को चीनी या गुड़ मिला आटा खिलाने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा तालाब या नदी में मछलियों को आटे की गोलियां डालने से व्यक्ति के सारे दुख कट जाते हैं।
ग्रह दोषों से छुटकारे के लिए
अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से ग्रह दोष दूर हो जाता है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए
आषाढ़ अमावस्या पर घर के ईशान कोण में देशी घी का दीपक लगाएं। ध्यान रखें कि इस दीपक में रूई की जगह लाल रंग के धागे की बत्ती बनाकर लगाएं और हो तो दीपक में थोड़ा केसर डाल दें। मान्यता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
शत्रुओं पर विजय के लिए
अमावस्या के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
सुख समृद्धि के लिए
इस अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराकर उन्हें दान दें। मान्यता है ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।
