Silver Elephant: भगवान गणेश को करना है प्रसन्न तो घर में ले आएं चांदी का हाथी, मिलेंगे हैरान कर देने वाले फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 01:52 PM IST

Vastu Tips Silver Elephant Benefits: वास्तु शास्त्र में हाथी को शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि घर में चांदी की हाथी की मूर्ति व पोस्टर लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Silver Elephant: भगवान गणेश को करना है प्रसन्न तो घर में ले आएं चांदी का हाथी, मिलेंगे हैरान कर देने वाले फायदे
Photo Credit: Instagram

Silver Elephant Idol In The Home: घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए व्यक्ति हर तरह की पूजा पाठ करता है, ताकि घर में सुख समृद्धि बनी रहे। कई बार घर में दुख परेशानी का कारण वास्तु दोष होता है। ऐसे में व्यक्ति को वास्तु के नियम का पालन जरूर करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में दोष दूर करने के लिए कई प्रतीकों का जिक्र किया गया है। इसमें से एक है हाथी। हाथी भगवान इंद्र देव का वाहन है व भगवान गणेश को भी गजानन गजमुख के नाम से पुकारा जाता है।

शास्त्रों में हाथी को धर्म और धैर्य का कारण बताया गया है। इसका सीधा संबंध माता लक्ष्मी सी है। हिंदू धर्म में हाथी को धर्म का प्रतीक मानते हैं। हाथी की मूर्ति घर में रखना शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी के साथ भी हाथी की तस्वीर लगी देखी होगी। वास्तु शास्त्र में चांदी के हाथी को घर में लगाना शुभ माना गया है। चांदी एक शुद्ध धातु है और हाथी भी शुभ पशुओं में शामिल है। ऐसे में चांदी के हाथी को घर में लगाना फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी के हाथी को किस दिशा में लगाना चाहिए व इसके क्या लाभ हैं...

इस दिशा में रखें चांदी का हाथी

घर में चांदी के हाथी को रखने के लिए दिशा का विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। चांदी के हाथी को वास्तु के अनुसार व्यवस्थित करें। वास्तु के अनुसार चांदी के हाथी को लिविंग रूम में रख सकते हैं। चांदी के हाथी को पूर्व दिशा में ही रखें इसे। इसे पश्चिम व दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।

होते हैं ये फायदे

चांदी के हाथी को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। व्यक्ति को धन का लाभ मिलता है। आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है। धन के नए नए स्रोत खुलते हैं। इसके अलावा करियर और व्यापार में तरक्की की संभावना बनी रहती है।

पीतल व पत्थर की भी रख सकते हैं मूर्ती

अगर चांदी की हाथी रखने के लिए आपका बजट नहीं है, तो आप पीतल व पत्थर की भी मूर्ति रख सकते हैं। मूर्ति प्लास्टिक या प्लास्टर पेरिस की नहीं होनी चाहिए। हाथी की मूर्ति रखने से पहले इस बात का ध्यान जरूर दें कि हाथी की सूंड ऊपर की ओर उठी होनी चाहिए। ऐसा होना शुभ माना जाता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article