Dominating Girls Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों और 9 ग्रहों का जिक्र किया गया है। ज्योषाचार्यों के अनुसार, व्यक्ति के स्वभाव, उसके गुण और भविष्य पर राशियों और स्वामी ग्रह का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी चार राशियों का जिक्र किया गया है, जिनमें जन्मीं लड़कियां स्वभाव से बेहद ही तेज होती हैं। ऐसी लड़कियां अपने जीवन में बड़े मुकाम आसानी से हासिल करती हैं, करियर में भी यह खूब तरक्की पाती हैं। ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति और ससुराल पर खूब हुकुम चलाती हैं और सबको आसानी से नियंत्रण में रखती हैं।
इन राशि में जन्मीं लड़कियों का ससुराल में रहता है दबदबा
मेष राशि
इस राशि में जन्मीं लड़कियां दिखने में बेहद ही खूबसूरत होती हैं। हालांकि इनका स्वभाव काफी डॉमिनेटिंग होता है। यह हर किसी को अपनी उंगलियों पर नचाना अच्छी-तरह से जानती हैं। इनका यही स्वभाव और सुंदरता लोगों को इनकी तरफ आकर्षित करता है। मेष राशि में जन्मीं ज्यादातर लड़कियां लव मैरिज करती हैं। शादी के बाद यह अपने पति को पूरी तरह से काबू में रखती हैं।
कन्या राशि
इस राशि की लड़कियां, जिस भी व्यक्ति से शादी करती हैं, वह बेहद ही भाग्यशाली होता है। कन्या राशि की लड़कियां खुले विचारों की होती हैं, हालांकि शादी के बाद यह अच्छी पत्नी साबित होती हैं। यह हर परिस्थिति में अपने पति का पूरी निष्ठा से साथ देती हैं। यही कारण है कि ससुराल में इनका पूरा दबदबा रहता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि की लड़कियों को बंदिशों में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। यह अपनी स्वतंत्रता के बीच में किसी को भी नहीं आने देतीं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि की लड़कियां, जिस भी व्यक्ति से शादी करती हैं, उसका घर खुशियों से भर जाता है।
मकर राशि
मकर राशि में जन्मीं लड़कियां अपने ससुराल पर राज करती हैं। इन्हें किसी भी काम में थोड़ी-सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होती। इसी कारण ससुरालवाले भी इनका खूब आदर-सम्मान करते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

