Sawan 2022 Start and End Date: आज से शुरू हो रहा है सावन का पावन महीना, ये हैं महत्वूपर्ण तिथियां और संयोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 06:27 AM IST

Sawan 2022 Start Date and End Date, Sawan Kab se Shuru Hai aur Kab Khatam Hai: इस बार सावन माह 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। 2022 में सावन मास में 4 सोमवार आ रहे हैं। सोमवार के दिन विधिवत शिव पूजन बहुत फलदायक माना जाता है।

Sawan 2022 Start and End Date: आज से शुरू हो रहा है सावन का पावन महीना, ये हैं महत्वूपर्ण तिथियां और संयोग

Start Body Content with: Sawan 2022 Start Date and End Date, Sawan Kab se Shuru Hai aur Kab Khatam Hai: हिंदू धर्म में सावन या श्रावण माह को भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महीना माना गया है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में गंगा स्नान, भगवान शिव की आराधना की जाती है। सावन महीने में सोमवार के दिन व्रत रखने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। इस महीने में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। पावन सावन का महीना शुरू हो रहा है। 

इस बार सावन माह 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। 2022 में सावन मास में 4 सोमवार आ रहे हैं। सोमवार के दिन विधिवत शिव पूजन बहुत फलदायक माना जाता है। इस साल सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। सावन महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को यानी सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त गंगा नदी से पवित्र जल भरते हैं और लंबी यात्रा करके शिव जी को जल अर्पित करते हैं।

सावन 2022 की महत्वपूर्ण तिथि

  • सावन महीना प्रारंभ: 14 जुलाई गुरुवार से
  • सावन सोमवार 2022 का पहला सोमवार: 18 जुलाई 
  • सावन सोमवार 2022 का दूसरासोमवार: 25 जुलाई
  • सावन सोमवार 2022 का तीसरा सोमवार: 1 अगस्त
  • सावन सोमवार 2022 का पहला सोमवार: 8 अगस्त
  • सावन महीना समाप्त: 12 अगस्त

बन रहा है शुभ संयोग 

यूं तो पूरे सावन महीने को ही शुभ माना जाता है लेकिन इस बार सावन माह की शुरुआत एक नहीं बल्कि दो-दो शुभ योग के साथ शुरू हो रही है। सावन के पहले दिन ही विष्कुंभ और प्रीति योग का संयोग बन रहा है और ज्योतिष के अनुसार ये दोनों ही योग बेहद शुभ माने गए हैं।

End of Article