Sawan 2020 Rashifal: सुखद संयोग के साथ शुरू हुआ है सावन का महीना, जानें क‍िस राश‍ि को म‍िलेगी श‍िव कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2020, 01:18 PM IST

Sawan 2020 impact on zodiac signs : साल 2020 में 6 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हुई है। कुछ राश‍ियों के ल‍िए ये मास खासतौर पर फलदायी है।

Sawan 2020 Rashifal: सुखद संयोग के साथ शुरू हुआ है सावन का महीना, जानें क‍िस राश‍ि को म‍िलेगी श‍िव कृपा

इस वर्ष का श्रावण माह बहुत ही शुभ है। 6 जुलाई से शुरू हुए सावन मास में इस वर्ष कुल 5 सोमवार का लाभ आपको मिलेगा। भगवान शिव की पूजा का यह बहुत ही पवित्र माह है। इस माह में भगवान शिव की पूजा ,आराधना व रूद्राभिषेक से अनन्त फल की प्राप्ति होती है।

बता दें क‍ि इस वर्ष श्रावण माह का आरंभ सोमवार से ही हो रहा है और इसका समापन भी सोमवार को होगा। इस तरह सावन मास में कुल 5 सोमवार आ रहे हैं। सावन के प्रथम दिवस को ही चन्द्रमा मकर राशि में शनि के साथ हैं।

Sawan Maas mein Grahon Ki Stithi, श्रावण माह में ग्रहों का गोचर
गुरु धनु राशि में, शनि मकर में, मंगल मीन में, शुक्र अपनी राशि वृष में, सूर्य,बुध तथा राहु मिथुन राशि में है। 15 जुलाई को सूर्य एक माह के लिए कर्क राशि में आ जाएंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। फिलहाल प्रथम दिन चन्द्रमा मकर में रहेंगे। 

god & god's Large Shiv Ji Modern Art Wall Sticker Price in India ...

sawan 2020 Rashifal, श्रावण माह में सभी पर रहेगी शिव कृपा तथा इन राशियों को होगा विशेष लाभ

  1. मेष- जमीन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय बेहतर होगा।
  2. वृष- इस समय शुक्र इसी राशि में है। जॉब में उन्नति व सुखद परिवर्तन होगा। बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।
  3. मिथुन- जॉब में सुखद परिवर्तन हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह तय होंगे।
  4. कर्क- आध्यात्मिक विकास होगा। संतान की उन्नति से खुश रहेंगे।
  5. सिंह- राजनीतिज्ञों के लिए बहुत सुंदर माह है।
  6. कन्या- स्वास्थ्य सुख लौटेगा। धन का आगमन होगा। यह माह छात्रों के लिए विशेष लाभप्रद है।
  7. तुला- व्यवसाय में वृद्धि होगी। जॉब में परिवर्तन हो सकता है।
  8. वृश्चिक- वाहन खरीदने का संयोग बनेगा। छात्रों के लिए बहुत भाग्यशाली समय है।
  9. धनु- फ‍िल्म व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सम्बद्ध लोगों के लिए बेहतर समय है।
  10. मकर- शनि इसी राशि में है। राजनीति से संबद्ध लोग लाभान्वित होंगे।
  11. कुम्भ- व्यवसाय वृद्धि का सर्वोत्तम समय है।
  12. मीन- छात्रों के लिए बहुत ही सुंदर समय है। धन आगमन की व्यवस्था बनेगी।

सावन मास में श‍िव पूजा खास लाभ देती है। श‍िव जी के साथ  शिव परिवार में शिव जी के साथ माता पार्वती, दोनों पुत्र कार्तिकेय तथा गणेश, सभी के वाहन तथा नंदी की भी पूजा की जाती हैं।

End of Article