Shri Ram Mantra: जीवन में सफलता और सिद्धि प्राप्त करने के लिए इन 8 मंत्रों से करें प्रभु श्री राम का जाप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 08:07 AM IST

Ram Navami 2022, Shri Ram Mantra: हिंदू शास्त्र के अनुसार भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। श्री राम का मंत्र पढ़ने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। राम नवमी पर भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।

Shri Ram Mantra: जीवन में सफलता और सिद्धि प्राप्त करने के लिए इन 8 मंत्रों से करें प्रभु श्री राम का जाप

Ram Navami 2022, Shri Ram Ji Ke Mantra: शास्त्रों के अनुसार जगत पिता भगवान विष्णु मनुष्य का कल्याण करने के लिए समय-समय पर धरती पर अवतार लेते रहते हैं। भगवान विष्णु के 8 अवतार हैं। उन 8 अवतारों में से सातवां अवतार भगवान श्री राम का है। प्रभु श्री राम का नाम लेते ही जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। दुनिया में राम से बड़ा कोई नाम नहीं है। भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। उन्होंने धरती पर आकर रावण जैसे राक्षस का वध कर संसार का उत्थान किया है। हिन्दु शास्त्र के अनुसार राम मंत्र का जाप करने से सभी इच्छाएं प्रभु शीघ्र पूर्ण कर देते हैं। दशहरा के दिन प्रभु श्री राम का मंत्र अवश्य पढ़ना चाहिए। भगवान श्रीराम का मंत्र ना केवल जीवन की विघ्न-बाधाओं से मुक्ति दिलाता हैं, बल्कि मन को भी शांत करता हैं। यदि आप दशहरा में प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो उससे पहले उनके इन मंत्रों को अवश्य जान लें।

श्री राम मंत्र (Shree Ram Mantra)

1. सर्वार्थसिद्धि भगवान राम ध्यान मंत्र

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, 
लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम,
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।

2. संकट में सहायता के लिए मंत्र

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्। 
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। 
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।


3. ग्रह क्लेश निवारण और सुख संपत्ति दायक मंत्र

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते। 
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥


4. चहुओर सफलता के लिए मंत्र

ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम
क्लीं राम क्लीं राम। 
फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः ।

5. प्रतिदिन प्रभु का स्मरण करने के लिए मंत्र

|| श्री राम जय राम जय जय राम || 

6. मनोकामना पूर्ति हेतु मंत्र

|| श्री रामचन्द्राय नमः || 

7. विपत्ति में रक्षा हेतु मंत्र

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। 
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

8. मुक्ति और प्रभु प्रेम हेतु मंत्र

नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट।
लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट।।

प्रभु श्री राम का नाम लेने से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। शास्त्र के अनुसार श्री राम मंत्र का जाप करने से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती है। राम मंत्र को तारक मंत्र के नाम से भी जाना जाता हैं। यदि आप जीवन में बहुत दुखी हैं, तो आपको श्री राम मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।   

End of Article