Vastu Tips For Banana Tree: घर के सामने लगा रहे हैं केले का पेड़ तो हो जाएं सावधान, पहले जान लें इससे जुड़े नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 06:25 AM IST

Vastu Tip For Banana Tree At Home: केले के पेड़ में देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का वास होता है। केले का पेड़ हिंदू धर्म में सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है। पूजा पाठ में तुलसी के पत्ते की तरह केले के पत्ते का भी इस्तेमाल होता है। घर में केले का पेड़ लगाने से पहले इसके वास्तु नियम के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है।

Vastu Tips For Banana Tree: घर के सामने लगा रहे हैं केले का पेड़ तो हो जाएं सावधान, पहले जान लें इससे जुड़े नियम
Photo Credit: Instagram

Vastu Rule For Plant: हिंदू धर्म में जैसे तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है, वैसे ही केले के पेड़ का भी अत्यंत महत्त्व होता है। केले के पेड़ को भी शुभ व पवित्र माना जाता है। घर में पूजा, पाठ व कथा में केले के पत्ते का जरूर इस्तेमाल किया जाता है। गुरुवार के दिन लोग केले के पेड़ की पूजा करते हैं। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार केले के पेड़ में विष्णु जी का वास होता है, लेकिन इसके बावजूद भी केले के पेड़ को घर में लगाने से मना किया जाता है। दरअसल केले के पेड़ को लगाना गलत नहीं माना जाता है बस यह घर में सही स्थान और सही तरीके से लगा होना चाहिए, क्योंकि केले का पेड़ सबसे शुभ और पवित्र होता है। इस वजह से इसकी देखभाल और पूजा-पाठ नियमित रूप से की जाती है। केले का पेड़ घर में सुख समृद्धि लाने में मदद करता है। अगर केले के पेड़ की देखभाल न हो तो यह अशुभ परिणाम भी देता है, इसलिए बड़े बुजुर्ग केले के पेड़ को घर में लगाने से मना करते हैं। केले के पेड़ को घर में लगाने से पहले ज्योतिष नियमों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं केले का पेड़ लगाने का वास्तु नियम क्या है।

साफ जगह देख कर लगाएं केले का पेड़

केले के पेड़ को कभी भी घर के आगे वाले हिस्से में नहीं लगाना चाहिए। केले के पेड़ को हमेशा घर के पिछले हिस्से में लगाना चाहिए और इसे लगाने के लिए इसके अगल-बगल स्थान का सही से चयन जरूर कर लें। केले का पेड़ हमेशा शुद्ध और साफ जगह में लगाना चाहिए। इसके आस-पास किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए। 

इस दिशा में लगाएं 

केले का पेड़ अगर लगा रहे हैं तो इसे हमेशा ईशान कोण में लगाएं। इसके अलावा पूर्व और उत्तर दिशा में भी केले का पेड़ लगाया जा सकता है। पूजा पाठ के लिए भी यह दिशा एकदम उत्तम मानी जाती है। ऐसे में केले का पेड़ इस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। कभी भी केले का पेड़ आग्रेय कोण, दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

केले के पेड़ के आसपास लगाएं तुलसी का पौधा

जिस जगह केले का पेड़ है। उस जगह अगल-बगल तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। केले में भगवान विष्णु का वास होता है और तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में केले और तुलसी के पौधों को आसपास लगाने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

केले के पेड़ की रोज करें पूजा

अगर घर के आस-पास केले का पेड़ है तो उसकी रोज पूजा करनी चाहिए व रोज जल चढ़ाना चाहिए। केले के पेड़ पर हर गुरुवार को हल्दी लगाकर पूजा करना शुभ माना जाता है और रात के समय दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article