Peeli Sarson ke upay: पितृ-दोष से लेकर बुरे साए तक से बचाती है पीली सरसों, यहां देखें इससे जुड़े टोटके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 11:18 AM IST

Peeli Sarson ke upay Totke in hindi: अगर आपके बनते काम बिगड़ जाते हैं या फिर घर के सदस्यों की तबीयत अक्सर खराब रहती है तो ये बुरा साया या पितृ दोष भी होता है। ऐसे में पीली सरसों के उपाय और टोटके कराए जाते हैं। यहां जानें इनके बारे में।

Peeli Sarson ke upay: पितृ-दोष से लेकर बुरे साए तक से बचाती है पीली सरसों, यहां देखें इससे जुड़े टोटके

Peeli Sarson ke upay Totke in hindi: वैसे तो भोजन में स्वाद को बढ़ाने और सेहत को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए पीले सरसों को हम जानते हैं। पर क्या आपको पता है, पीली सरसों के छोटे दाने जीवन में बड़े बदलाव भी ला सकते हैं। बता दें कि सरसों के ये दाने, खाने के अलावा हमें बुरी नजर से भी बचाते हैं। जी हां! आप सही सोच रहे हैं। यह घर में फैल रही नेगेटिविटी को यूं चुटकियों में दूर कर देते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं सरसों से जुड़ी वस्तु उपायों के बारे में...

पीली सरसों के उपाय वास्तु शास्त्र में 

वास्तु में पीली सरसों के खूब उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि घर में आई सारी परेशानियों को सरसों के टोटके से झटपट दूर भगाया जा सकता है। घर के माहौल, कलह-कलेश, आर्थिक संकट, व्यवसाय में गिरावट आदि चीजों से छुटकारा दिलाने में सरसों एक बेहतर और कारगर उपाय बताया जाता है। आपको बता दें कि तंत्र शास्त्र में भी सरसों का बेहद महत्व है। इस छोटे से सरसों के दाने घर से नेगेटिव पावर को दूर भगाती हैं। 

पीली सरसों के टोटके कुछ इस प्रकार हैं

  • अगर आपको लग रहा है कि आपके घरों में भूत-प्रेत जैसी बुरी शक्ति का साया है तो ऐसे में कपूर के साथ सरसों को जलाएं। पूरे घर में उसे लेकर घूम आएं। ऐसा करने से घरों से नेगेटिव एनर्जी दूर होती हैं। साथ ही सुख-शांति घरों में बरकरार रहती हैं। 
  • अगर आप किसी नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं तो प्रवेश से पहले घर के सारे कोनों में पीली सरसों का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का प्रवाह होता है। आने वाले जीवन में समस्याएं कम होंगी।
  • रविवार के दिन कांच की एक कटोरी में पीली सरसों भरकर घर के ईशान कोण (North-East) की दिशा में रख दें। इससे घर में सुख, शांति, सम्मृद्धि आदि बरकरार रहेगी।
  • घर में लगातार झगड़े हो रहे हों या फिर आपको लग रहा हो कि किसी बुरे साए का असर है तो ऐसे में पीली सरसों को घरों में जलाएं।
  • घर की रक्षा के लिए सरसों की एक पोटली बना कर इसे पूजन स्थल पर रख दें। मान्यता है कि भगवान के समक्ष ये रखने से घरों में खुशियों का संचार होता है। 
  • इसके अलावा पीले कपड़े में सरसों के दाने बांध कर घर के मेन गेट पर व्यवस्थित करें। इससे घर में चल रहे पितृ-दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही बुरी नजरों से बचाता है।
  • फैक्ट्री या कार्य स्थल पर सरसों को जलाकर दिखाने से बाधित कार्य अपनेआप ठीक हो जाते हैं। ठप पड़ी फैक्ट्री वापस से चलने लगती है। 
  • घर के पूर्व या उत्तर दिशा में पीली सरसों को अवश्य रखें।  यह परिवार में सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। घरों से नेगेटिविटी को दूर करने में सक्षम होती है।
  • घर का कोई सदस्य अगर लंबे समय से बीमार या परेशान चल रहा हो तो इसके लिए हाथ में सरसों लेकर उसके ऊपर से सात बार उल्टा घुमा दें। ऐसा करने से जातक को राहत मिलेगी। 
  • चांदी की एक डिबिया में घर के पूजन स्थल पर जरूर रखें। ऐसा करने से घरों में सकारात्मकता का संचार होता है।
  • सप्ताह में कम से कम एक एक दिन घर के छत पर या खेतों में सरसों का छिड़काव करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही आपके काम में आ रहे विघ्न भी दूर होते हैं।
  • घर के मुख्य गेट पर प्रति रविवार को सरसों को छिड़कने से घर में चल रही पैसों की किल्लत, परिवार में तनाव, मानसिक तनाव आदि दिक्कतों से बचा जा सकता है। 


दरअसल ये सारे वास्तुशास्त्र के द्वारा बताए गए पीली सरसों के उपाय हैं। जिसे अपनाने से घरों में शांति बरकरार रहती है। साथ ही यह नेगेटिव पावर के प्रवेश को रोकती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article