shukravar ke upay : शुक्रवार को जिस महिला ने भी कर लिया ये उपाय, देवी लक्ष्मी ने भर दी उसकी झोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2020, 08:36 PM IST

Devi Darshan, Worship of Goddess Lakshmi : देवी लक्ष्मी चंचल होती हैं। वह एक जगह कभी नहीं रुकतीं, लेकिन शुक्रवार को यदि महिलाएं इन 7 उपायों में से एक भी उपाय कर लें तो अपके घर से देवी कभी नहीं जाएंगी।

shukravar ke upay : शुक्रवार को जिस महिला ने भी कर लिया ये उपाय, देवी लक्ष्मी ने भर दी उसकी झोली

देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष दिन शुक्रवार होता हैं। इस दिन देवी की पूजा का विशेष समय सूर्यास्त के बाद होता है। इसलिए उनकी पूजा हमेशा शाम को करें। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना आसान हैं, लेकिन उन्हें रोके रखना उतना ही मुश्किल होता है। यदि आप आर्थिक संकट से गुजर रहे तो आपको देवी के कुछ अचूक उपाय जरूर करने चाहिए। यहां कई उपाय बताए जा रहे हैं, यदि एक उपाय भी मनुष्य कर ले, तो देवी की कृपा उस पर सदा बनी रह सकती है। याद रखें देवी लक्ष्मी उसी घर में आती हैं जहां महिलाओं का सम्मान होता है। घर कि महिलाएं देवी को घर में रोके रखने के लिए ये उपाय जरूर करें।

ghar me laxmi aane ke upay : देवी को प्रसन्न करने के लिए कर लें ये उपाय

  1. रात के समय घर के मंदिर या पूजा स्थल पर दीप जरूर जलाएं। ऐसा केवल शुक्रवार को नहीं बल्कि हर दिन करना चाहिए। साथ ही तुलसी के पौधे में भी दीप जलाएं। वहीं रात में मंदिर को पर्दे से जरूर ढक दें।
  2. रात के समय घर में कभी भी पूरा अंधेरा कर के न सोएं। घर में हल्की मध्यम रोशनी हमेशा बनी रहनी चाहिए। ऐसा करने से पितरों का भी आशीर्वाद बना रहता है और देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं। घर में एकदम अंधेरा कभी नहीं रखना चाहिए।
  3. शुक्रवार के दिन जब भी आप लक्ष्मी पूजा करें, उसके बाद सारे ही घर में शंख और घंटी जरूर बजाएं। ऐसा करने से दरिद्रता बाहर चली जाती है। मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं।
    Ghar Me Laxmi Aane Ke Upay In Hindi - ऐसे घर में ...
  4. लक्ष्मी पूजन के समय कच्ची हल्दी की गांठ भी साथ में रखें और पूजा पूर्ण होने पर उसे एक लाल कपड़े में बांध कर जहां धन रखते हैं रख दें। इससे घर का धन खर्च होने के साथ बढ़ता रहता है।
  5. लक्ष्मी पूजन में एक नारियल लें और उस पर अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि अर्पित करें और उसकी भी पूजा करें। इस नारियल को आप अपने पूजा स्थल पर ही रखें और हर दिन अगरबत्ती दिखाएं। जब यह नारियल पुराना हो जाए तो इसे किसी पेड़ के पास रख दें और नए नारियल का पूजन करें।
  6. हर माह की अमावस्या पर पूरे घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई की जानी चाहिए। साफ-सफाई के बाद घर में धूप-दीप-ध्यान करें। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इससे घर का वातावरण पवित्र और बरकत देने वाला बना रहेगा।
  7. लक्ष्मी पूजा करते हुए एक पूरी सुपारी रखें। सुपारी पर लाल धागा लपेटकर अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि पूजन सामग्री से पूजा करें और पूजन के बाद इस सुपारी को तिजोरी में रखें।

देवी लक्ष्मी की कृपा उन पर बनी रहती है, जिनके घर में सुख और शांति का माहौल होता है। इसलिए घर में शांति बनी रहने के लिए भी उपाय करने चाहिए।

End of Article