Krishna Janmashtami 2022 Puja Shubh Muhurat Time Today in Delhi: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है (Krishna Janmashtami 2022 Date)। आज हर कोई कृष्ण भक्ति में लीन नजर आ रहा है। इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 18 और 19 अगस्त दोनों दिन मनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने कल यानी 18 अगस्त को व्रत रखा था वहीं कुछ लोग आज यानी 19 अगस्त को व्रत रख रहे हैं (Krishna Janmashtami 2022 Tithi)। बांके बिहारी मंदिर और कई इस्कॉन मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी आज मनाई जा रही है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्य रात्रि में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसी समय भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने का विधान है। जहां देखें आपके शहर में कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब है (Krishna Janmashtami 2022 Puja Muhurat)।
अपने शहर के अनुसार देखिए कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा मुहूर्त (Janmashtami 2022 Puja Muhurat In Your City)
नई दिल्ली: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:03 से मध्य रात्रि 12:47
गुरुग्राम: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:04 से मध्य रात्रि 12:48
नोएडा: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:03 से मध्य रात्रि 12:46
गाजियाबाद: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:03 से मध्य रात्रि 12:46
मुंबई: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:20 से मध्य रात्रि 01:05
बेंगलुरु: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:01 से मध्य रात्रि 12:46
कोलकाता: 19 अगस्त रात 11:18 से मध्यरात्रि 12:03
अहमदाबाद: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:21 से मध्य रात्रि 1:06
जयपुर: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:09 से मध्य रात्रि 12:53
हैदराबाद: 19 अगस्त रात 11:57 से मां की रात्रि 12:43
चेन्नई: 19 अगस्त रात 11:50 से मध्य रात्रि 12:36 तक
पुणे: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:16 से मध्य रात्रि 01:01
इस वर्ष भगवान श्री कृष्ण का 5249वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, जन्माष्टमी पर नीशीथ काल में भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण की पूजा करने से जीवन सुखमय रहता है। इसके साथ श्री कृष्ण की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है।

