Krishna Janmashtami 2022 Date, Time, Rashifal in Hindi, Today's Horoscope In Hindi (कृष्ण जन्माष्टमी 2022 का राशिफल हिंदी में): आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है। चन्द्रमा प्रातःकाल मेष में रहने के बाद वृष में जाएगा। सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र है। शेष सभी ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कुंभ राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।
जन्माष्टमी का राशिफल देखें यहां (Krishna Janmashtami 2022 Rashifal In Hindi)
मेष राशिफल
धन का आगमन होगा। मंगल व चन्द्र गोचर आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल करेंगे। किसी बड़े भाई की सहायता से कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
वृष राशिफल
कुछ मित्रों के सहयोग से नए बिजनेस प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशिफल
आज जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद ही लाभ संभावित है। बड़े भाई से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।
कर्क राशिफल
व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में तनाव रहेगा। किसी नए व्यवसाय की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।
सिंह राशिफल
किसी नए कार्य की तरफ प्रेरित होंगे। जॉब परिवर्तन की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में किसी मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी।
कन्या राशिफल
वाणी से लाभ होगा। बुध वाणी का कारक ग्रह है। आज वाहन खरीद सकते हैं। आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
तुला राशिफल
आज जॉब में प्रगति होगी। परिवार में किसी सम्बन्ध से विवाद की संभावना रहेगी। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशिफल
जॉब में सफल रहेंगे। छात्रों को आज संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। हनुमानचालीस का 100 बार पाठ करें।
धनु राशिफल
जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी तथा रुके धन के आगमन के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। पीले फलों का दान करें।
मकर राशिफल
गृह निर्माण सम्बन्धित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर स्वास्थ्य खराब कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
कुंभ राशिफल
छात्र अपने अध्ययन को विस्तार देंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब से संतुष्टि है। हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।
मीन राशिफल
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वाहन क्रय करने की संभावना है। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। छात्र सफल रहेंगे।

