Janmashtami 2022: घर पर ही मनाना चाहते हैं कृष्ण जन्माष्टमी तो इन आइडियाज से करें प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 08:43 AM IST

Krishna Janmashtami Celebration At Home: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में भक्तों का तांता लगता है। अगर आप घर में ही जन्माष्टमी का उत्सव मनाना चाहते हैं तो कुछ शानदार आइडियाज अपनाकर घर के सदस्यों के साथ इस उत्सव को मनाएं।

Janmashtami 2022: घर पर ही मनाना चाहते हैं कृष्ण जन्माष्टमी तो इन आइडियाज से करें प्लान

Krishna Janmashtami 2022 Celebration: भगवान श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्व है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल की जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के उत्सव के दिन लोग विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं व भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाते हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है। जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की झांकियां सजाई जाती है व भजन कीर्तन के साथ यह उत्सव मनाया जाता है। अगर आप घर पर ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाना चाहते हैं तो कुछ शानदार आइडियाज अपना सकते हैं।

फूलों व लाइटिंग से सजाएं मंदिर

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप घर पर ही सुंदर-सुंदर झांकियां, फूल व लाइटिंग से घर सजा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले ऐसी जगह को चुनें जो स्वच्छ हो और जहां लाइटिंग आराम से लगाई जा सकती हो। जगह का चयन करते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें। दिशा हमेशा पूरब की ओर होनी चाहिए। इस जगह को डेकोरेट करने के लिए आप सुंदर सा पालना लें इसके चारों तरफ फूल व लाइट से डेकोरेट करें और जहां श्री कृष्ण भगवान को विराजमान करें उस जगह को फूलों से सजा दें।

रंगोली बनाएं

जन्माष्टमी वाले दिन रंगोली जरूर बनाएं। इस दिन रंगोली का विशेष महत्व है। रंगोली खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। जन्माष्टमी वाले दिन आप भगवान श्री कृष्ण के मंदिर के सामने व मेन गेट पर रंगोली जरूर बनाएं। रंगोली में मोर पंख व बांसुरी जरूर बनाएं। एक से एक डिजाइनर रंगोली आपको इंटरनेट पर मिल जाएगी।

बच्चों को बनाएं राधा कृष्ण

अगर आपके घर में नन्हे मुन्ने बच्चे हैं तो उन्हें राधा कृष्ण के रूप में तैयार करें और पूजा करते वक्त उन्हें जरूर पूजा में बैठाएं। इस दिन श्री कृष्ण के भजन लगाकर बच्चों से डांस करवाएं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article