Horoscope Today, 27 July 2022: श्रावण माह चतुर्दशी पर कौन सा सितारा रहेगा आपके लिए अनुकूल, देखें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 12:04 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 July 2022: आज श्रावण माह की चतुर्दशी तिथि है। जानें 27 जुलाई को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए यह दिन शुभ रहेगा।

Horoscope Today, 27 July 2022: श्रावण माह चतुर्दशी पर कौन सा सितारा रहेगा आपके लिए अनुकूल, देखें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 July 2022: आज श्रावण माह चतुर्दशी के पावन दिन पर कृतिका नक्षत्र है व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। शनि आज मकर राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन, कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या कुम्भ तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 27 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

द्वादश गुरु, चन्द्रमा तृतीय व एकादश शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

वृष राशिफल

शनि नवम भाव में हैं। आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

इस राशि से द्वितीय सूर्य व इस राशि में गोचर रत चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग व तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन जॉब में सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें।

सिंह राशिफल

चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

कन्या राशिफल 

दशम चन्द्रमा कर्म स्थान पर सफलता देंगे। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। श्रावण माह में भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

तुला राशिफल

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। शिव जी की पूजा करें।

धनु राशिफल 

आज सूर्य अष्टम व चन्द्रमा सप्तम हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मसूर व तिल का दान करें। 

मकर राशिफल

चन्द्रमा खष्ठम व शनि इसी राशि में वक्री हैं। चन्द्र गोचर से आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज व्यवसाय में सफलता के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व तिल का दान करें।

मीन राशिफल

पंचम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। सात अन्न का दान करें। शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। 

End of Article