Horoscope Today, 13 July 2022: आज गुरु पूर्णिमा पर इन राशियों पर रहेगी कृपा, देखें अपनी राशि का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 11:35 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 July 2022: आज गुरु पूर्णिमा पर कैसा रहेगा मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए दिन। देखें अपना आज का राशिफल विस्तार से।

Horoscope Today, 13 July 2022: आज गुरु पूर्णिमा पर इन राशियों पर रहेगी कृपा, देखें अपनी राशि का हाल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 July 2022: आज चन्द्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में है व धनु राशि है। सूर्य मिथुन व शनि मकर में है।गुरु मीन में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 13 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज नवम चन्द्रमा का  प्रभाव शुभ है। दशम शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज अष्टम चन्द्रमा शुभ है। व्यवसाय के लिए सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व लाल रंग शुभ है। गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल

आज के दिन व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। अनचाही यात्रा कर सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल

गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज खष्ठम भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल

इस राशि से पंचम चन्द्रमा व मिथुन का सूर्य मंगलमय है। खष्ठम शनि लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य दशम व चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ तथा गुरु सप्तम गोचर रत हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं व अन्न का दान करें।

तुला राशिफल

सूर्य भाग्यभाव में, चन्द्रमा तृतीय व शनि पंचम गोचर में है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

गुरु व सूर्य अनुकूल हैं। चन्द्रमा मंगलमय हैं। आज का दिन पोलिटिकल सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु राशिफल

आज शनि तृतीय, सूर्य मिथुन व चन्द्रमा इसी भाव में है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व तिल  का दान करें।     

मकर राशिफल

शनि इसी राशि में व चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेंगे। गुरु तृतीय हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।       

कुंभ राशिफल 

गुरु इस राशि से द्वितीय शुभ फल दे रहे हैं। एकादश चन्द्रमा शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी जी की उपासना करें। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।       

मीन राशिफल

इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व दशम चन्द्रमा लाभकारी योग बनाकर शुभ फल देंगे। शनि मकर में वक्री है। चतुर्थ सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

End of Article