Happy Guru Purnima 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग गुरुओं की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस बार यह पर्व 13 जुलाई 2022 यानी आज पड़ रहा है। पूरे भारत में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा पर लोग अपने-अपने अंदाज में दूसरों को शुभकानाएं भेजते हैं। तो इस साल आप भी गुरु पूर्णिमा को खास अंदाज में सेलिब्रेट करें। अपने गुरु को सम्मान देने के लिए गुरु पूर्णिमा पर उन्हें ये व्हाट्सअप, फेसबुक, ग्रीटिंग्स और शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। शायरी के इन संदेशों के जरिए भी आप गुरु पूर्णिमा के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके.
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है…
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2022
शांति का पढ़ाया पाठ, अज्ञानता का मिटाया अंधकार
गुरु ने सिखाया हमें, नफरत पर विजय हैं प्यार
गुरु आपके उपकार का
कैसे चुकाऊं मैं मोल
लाख कीमती धन भला
गुरु हैं मेरे अनमोल
जिसे देता हैं हर व्यक्ति सम्मान, जो करता हैं वीरों का निर्माण,
जो बनाता हैं इंसान को इंसान, ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम

सही क्या, गलत क्या, ये सबक पढ़ते है आप
झूठ क्या और सच क्या ये समझाते हैं आप
जब सूझता नहीं कुछ, राह सरल बनाते हैं आप
जब बंद हो जाए सब रास्ते, नया रास्ता दिखाते हैं गुरू,
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, जीवन जीना सिखाते हैं गुरू

वो नव जीवन देता सबको, नई शक्ति का संचार करे
जो झुक जाए उसके आगे, उसका ही गुरु उद्धार करे
विद्यालय है मंदिर मेरा, गुरु मेरे भगवान् हैं
हमारे हृदय में नित उनके लिए सम्मान है
नई राह दिखा कर हमको, सभी संशय मिटाता है
ज्ञान के सागर से भरा, बस वही गुरु कहलाता है

जिसके प्रति मन में सम्मान होता है, जिसकी डांट में भी एक अद्भुत ज्ञान होता है,
जन्म देता है कई महान शख्सियतों को, वो गुरु तो सबसे महान होता है।
गुरु आपके उपकार का, कैसे चुकाऊं मैं मोल
लाख कीमती धन भला, गुरु हैं मेरा अनमोल।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2022
गुरु बिन ज्ञान नहीं, ज्ञान बिन आत्मा नहीं
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म
सब गुरु की ही देन हैं
शुभ गुरु पूर्णिमा 2022

सही क्या है गलत क्या है ये सबक पढ़ाते हैं आप
झूठ क्या है और सच क्या है ये बात समझाते हैं आप
जब सूझता नहीं कुछ भी हमको तब राहों को सरल बनाते है आप
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2022
गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु, जगत में दो ही हैं वर्ण
गुरु पूर्णिमा 2022 की शुभकामनाएं
वक्त भी सिखाता है टीचर भी
पर दोनों में अंतर इतना है कि टीचर लिखाकर इम्तिहान लेता है
और वक्त इम्तिहान लेकर सिखाता है
शुभ गुरु पूर्णिमा 2022

गुरु की महिमा है अगम, गाकर तरता शिष्य।
गुरु कल का अनुमान कर, गढ़ता आज भविष्य।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
शांति का पढ़ाया पाठ, अज्ञानता का मिटाया अंधकार
गुरु ने सिखाया हमें, नफरत पर बड़ी विजय है प्यार
गुरु जी आपकी कृपा से हुआ हमारा उद्धार
हम बने जो आज है ये है आपका उपकार
जीवन में सदा बनाए रखना अपना प्यार

जीवन का पथ जहां से शुरू होता है
वो राह दिखाने वाला ही गुरु होता है
जल जाता है वो दीये की तरह
कई जीवन रोशन कर जाता है
कुछ इसी तरह से गुरु
अपना फर्ज निभाता है
कितनी मेहनत से पढ़ाते हैं हमारे उस्ताद
हम को हर इल्म सिखाते हैं हमारे उस्ताद
तोड़ देते हैं जहालत के अंधेरों का तिलिस्म
इल्म की शमा जलाते हैं हमारे उस्ताद
(कैफ अहमद सिद्दीकी)

