Horoscope Today, 06 September 2022: परिवर्तिनी एकादशी पर ग्रह परिवर्तन से इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, लाभान्वित होंगे यह जातक, देखें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 08:27 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 September 2022: आज परिवर्तिनी एकादशी है, इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का 06 सितंबर का राशिफल। जानें परिवर्तिनी एकादशी पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल।

Horoscope Today, 06 September 2022: परिवर्तिनी एकादशी पर ग्रह परिवर्तन से इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, लाभान्वित होंगे यह जातक, देखें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 September 2022: आज परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। 06 सितंबर को चन्द्रमा धनु राशि में है व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। सूर्य अभी सिंह व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 06 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज पंचम सूर्य व नवम चन्द्रमा व द्वादश गुरु जॉब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृष राशिफल

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।पीपल का पेड़ लगाएं।

मिथुन राशिफल

सूर्य तृतीय पॉलिटीक्स के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कर्क राशिफल 

सूर्य इसी राशि से द्वितीय, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज खष्ठम भाव में शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज राहु के द्रव्य नीले वस्त्र व उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि में रहेंगे। इस राशि से पंचम गोचर कर रहा चन्द्रमा संतान के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जॉब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य द्वादश धार्मिक कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल 

सूर्य एकादश तथा चन्द्रमा तृतीय भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बेल वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य नवम भाव में रहकर भाग्य में प्रगति देंगे। चन्द्रमा द्वितीय तथा गुरु पंचम शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ व उड़द का दान करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा इसी राशि में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।      

मकर राशिफल 

शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा द्वादश भाव में गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।                      

कुंभ राशिफल 

सूर्य सप्तम व शनि इसी राशि से द्वादश में है। चन्द्रमा एकादश है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व लाल फलों का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल 

सूर्य इसी राशि से खष्ठम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। शिक्षा में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से दशम में है जो कि कर्म भाव है। शुक्र फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

End of Article