Horoscope Today, 05 August 2022: शिवजी को प्रसन्न करने के लिए आज करें यह उपाय, देखें शुक्रवार का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 06:52 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 August 2022: शुक्रवार को चन्द्रमा तुला राशि में है और चित्रा नक्षत्र है। जानें 05 अगस्त को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। साथ ही जानें अपनी राशि के अनुसार उपाय।

Horoscope Today, 05 August 2022: शिवजी को प्रसन्न करने के लिए आज करें यह उपाय, देखें शुक्रवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 August 2022: आज चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र में है व तुला राशि है। सूर्य कर्क व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 05 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज राशि स्वामी मंगल व गुरु शुभ हैं। चन्द्रमा व शनि जॉब में या नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। तुलसी वृक्ष लगाएं।

मिथुन राशिफल 

आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल

चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज चतुर्थ भाव में है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। बेल का पेड़ लगाएं।

सिंह राशिफल

इस राशि से तृतीय चन्द्रमा व कर्क का सूर्य जॉब में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें व सात अन्न का दान करें। शिव मंदिर के आस पास बेल का पेड़ लगाएं।

कन्या राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय तथा गुरु सप्तम हैं। पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं व तिल का दान करें।

तुला राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि में व शनि मकर में वक्री है। जॉब को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज कन्या व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल 

सूर्य कर्क, चन्द्रमा द्वादश मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। कर्क व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है। सूर्य के द्रव्य मसूर की दाल व लाल फलों का दान करें।

धनु राशिफल

आज  चतुर्थ सूर्य अष्टम में है। चन्द्रमा एकादश है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। अन्न दान करें।          

मकर राशिफल

चन्द्रमा तुला व गुरु मीन में रहेंगे। शनि इस राशि के शुभ हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। बेल का पेड़ लगाएं।                         

कुंभ राशिफल

चन्द्रमा दशम कर्म स्थान की शुभता को बढ़ा रहा है। शुक्र व मंगल शुभ लाभ देगा। जांब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। खष्ठम सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व सात अन्न का दान श्रेयष्कर है।             

मीन राशिफल 

इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व तुला का चन्द्रमा शुभ फल देंगे। पंचम सूर्य से भाग्य में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे व उसी के शिक्षा सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

End of Article