एजुकेशन

IGNOU Non Teaching Staff Recruitment: इग्नू में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी, 7वें वेतन आयोग के तहत मिलेगी सैलरी

IGNOU Non Teaching Staff Recruitment 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप इग्नू नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

IGNOU Non Teaching Staff Recruitment 2026: इग्नू में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी

IGNOU Non Teaching Staff Recruitment 2026: इग्नू में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IGNOU Non Technical Recruitment) खबर है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट नेटवर्किंग, एनिमेटर, गेम डिजाइनर व टेक्निकल रिएलिटी एप्लिकेशन डेवलपमेंट समेत कई पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2026 है। यहां आप इग्नू नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IGNOU Non Teaching Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन

बता दें यहां आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ B.E(CS/IT)/ B.Tech(CS/IT)/ M.Sc(CS/IT)/MCA होना चाहिए। टेक्निकल असिस्टेंट नेटवर्किंग के लिए B.E(CS/IT)/ B.Tech(CS/IT) / M.Sc(CS/IT)/ MCA होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

IGNOU Non Teaching Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IGNOU Non Technical Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

IGNOU Non Teaching Recruitment 2026 Application Fees: इग्नू नॉन टेक्निकल के लिए आवेदन शुल्क

इग्नू नॉन टीचिंग स्टाफ के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित/ओबीसी नॉन (क्रीमी लेयर)/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये होना चाहिए। वहीं एससी/एसटी/पीएच/एक्स सर्विसमैन/महिला अभ्यर्थियों के लिए फीस 500 रुपये तय की गई है।

IGNOU Non Teaching Staff Recruitment 2026 Salary: सैलरी कितनी मिलेगी?

इग्नू नॉन टीचिंग विभाग के इन पदों पर सैलरी की बात करें तो यहां सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जाएगी। यहां आप जान सकते हैं।

  • असिस्टेंट डायरेक्टर: 15600-39100/- पे मेट्रिक्स
  • टेक्निकल मैनेजर: 15600-39100/- पे मेट्रिक्स
  • टेक्निकल असिस्टेंट: 9300-34800/- पे मेट्रिक्स

इग्नू के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग मेरिट, अनुभव, रिटन टेस्ट/स्किल टेस्ट के तौर पर किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article