Vast Tips Home Fish Aquarium: अपना घर सजाने का शौक हर किसी का होता है। ऐसे में लोग घर सजाने के लिए बड़े-बड़े फिश एक्वेरियम रखते हैं। यह घर की शोभा बढ़ाते हैं। फिश एक्वेरियम से घर सुंदर लगता है और इसके साथ ही इसे रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कई फायदे हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में फिश एक्वेरियम रखना शुभ होता है। इसे रखने से ना सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि वास्तु दोष भी कम होता है। घर में फिश एक्वेरियम रखने से सभी विषम परिस्थितियां चली जाती है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है, लेकिन इसे घर में लाने से पहले सही दिशा व सही ज्ञान का होना बेहद जरूरी है। वरना जीवन में इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं फिश एक्वेरियम रखने के फायदे और इसे घर में किस दिशा में रखना चाहिए...
नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है मछली
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कार्तिक मास में भगवान विष्णु मछली के रूप में निवास करते हैं और ऐसे में घर में मछली रखना शुभ माना जाता है। यह भी माना जाता है कि मछली को घर में रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है, इसलिए घर में मछलियां पालना शुभ माना जाता है। घर में मछली नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है।
दोषों से मुक्त करती है मछली
इसके अलावा मछली अच्छे शगुन का भी प्रतीक मानी जाती है। यह कई दोषों को भी खत्म करती हैं। यह लोगों की बुरी नजर से भी आप को बचाती हैं। इसलिए लिए घर में फिश एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है।
इस दिशा में रखें फिश एक्वेरियम
वहीं अगर आप घर में फिश एक्वेरियम रखने की सोच रहे हैं तो इसके लिए सही दिशा के बारे में जानना बेहद जरूरी है। वास्तु के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम हमेशा पूर्व, उत्तर तथा पूर्व -उत्तर दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि घर का उत्तरी भाग सकारात्मकता दर्शाता है और घर में खुशी लाता है।
रोज बदलना चाहिए पानी
इसके अलावा एक्यूरियम का पानी से हमेशा बदलना जरूरी है। इसका पानी न बदलने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और इसकी वजह से उन्नति पर असर भी पड़ता है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

