February Vrat Tyohar & Festival List 2022, February Month 2022 Calendar: हिंदू पंचांग के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा महीना फरवरी और हिंदू कैलेंडर का ग्यारहवां महीना माघ होता है। व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से यह महीना बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े और मुख्य त्योहारों की भरमार होने वाली है। जिसमें मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, दुर्गाष्टमी, विश्वकर्मा जयंती, संकष्टी चतुर्थी, विजया एकादशी, सोम प्रदोष व्रत आदि व्रत एवं त्योहार बेहद खास हैं।
इस महीने में गुप्त नवरात्री भी आएंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं फरवरी 2022 में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट।
February 2021 festival list India, फरवरी 2022 के त्योहार
| तारीख | दिन | व्रत, पर्व |
| 01 फरवरी 2022 | मंगलवार | मौनी अमावस्या |
| 02 फरवरी 2022 | बुधवार | माघ मास शुक्लपक्ष पक्षारम्भ, बल्लभ जयंती |
| 03 फरवरी 2022 | बृहस्पतिवार | गौरी तृतीया |
| 04 फरवरी 2022 | शुक्रवार | विनायकी श्री गणेश चतुर्थी |
| 05 फरवरी 2022 | शनिवार | बसंत पंचमी |
| 06 फरवरी 2022 | रविवार | मन्दार षष्ठी, श्री शीतलाषष्ठी |
| 07 फरवरी 2022 | सोमवार | अचला सप्तमी व्रत |
| 08 फरवरी 2022 | मंगलवार | श्री दुर्गाष्टमी व्रत, भीष्माष्टमी |
| 10 फरवरी 2022 | गुरुवार | महानन्दा नवमी |
| 12 फरवरी 2022 | शनिवार | जया एकादशी व्रत, स्वामी दयानन्द सरस्वती जयंती |
| 13 फरवरी 2022 | रविवार | भीष्म द्वादशी |
| 14 फरवरी 2022 | सोमवार | सोमवार प्रदोष व्रत |
| 16 फरवरी 2022 | बुधवार | माघी पूर्णिमा, ललिता जयंती, भैरव जयंती |
| 17 फरवरी 2022 | गुरुवार | फाल्गुन मास कृष्ण पक्षारम्भ, माघ मासीय व्रत पारण |
| 20 फरवरी 2022 | रविवार | श्री गणेश चतुर्थी व्रत |
| 23 फरवरी 2022 | बुधवार | कालाष्टमी |
| 24 फरवरी 2022 | बृहस्पतिवार | श्री सीताष्टमी, जानकी जयंती |
| 25 फरवरी 2022 | शुक्रवार | रामदास जयंती |
| 26 फरवरी 2022 | शनिवार | स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती |
| 27 फरवरी 2022 | रविवार | विजया एकादशी व्रत |
| 28 फरवरी 2022 | सोमवार | सोमवार प्रदोष व्रत |
सनातन धर्म में माघ के महीने को सर्वाधिक पवित्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। पद्मपुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार श्रीहरि भगवान विष्णु व्रत, दान एवं तपस्या से ज्यादा इस महीने किसी पवित्र नदी में स्नान करने से प्रसन्न होते हैं। इसलिए इस महीने व्रत एवं त्योहारों का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में
फरवरी के बाद व्रत एवं त्योहारों की सूची जानने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। बता दें मार्च का महीना भी व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बेहद खास रहने वाले है। इस महीने की शुरुआत महाशिवरात्रि से होने वाली है।

