अंक ज्योतिष, 21 अप्रैल 2022: 02 अंक वालों को जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 03:14 PM IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 April 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार गुरुवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 21 अप्रैल का दिन?

अंक ज्योतिष, 21 अप्रैल 2022: 02 अंक वालों को जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

आज का अंकफल, 21 अप्रैल 2022: आज 21 अप्रैल 2022 है। 21 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। यहां अंक 01 सूर्य व 02 चन्द्रमा का प्रतीक है।यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामी गुरु है। आज 21-04-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। 04 का स्वामी राहु है। सूर्य चन्द्रमा व गुरु परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 21 अप्रैल 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03  
जॉब व व्यवसाय- नामांक 04 का व्यक्ति आपको जॉब में लाभ दे सकता है। व्यवसाय में भाग्य स्वामी राहु का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।


Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों से लाभान्वित होंगे। जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- उदर व श्वांश रोग से समस्या आ सकती है।


Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व राहु जॉब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में गुरु की शुभता के कारण किसी उच्चाधिकारी से लाभ मिल सकता है। 
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है।


Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में सफलता का संकेत है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।


Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय-राहु व गुरु जॉब में प्रमोशन का मार्ग दे सकता है। व्यवसाय में अंक 04 व 06 नामांक के व्यक्ति से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।


Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 05 व नामांक 08 के अधिकारियों का सहयोग प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में इस अंक का स्वामी केतु व भाग्य स्वामी राहु के सहयोग से पद में प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में भी किसी नवीन कार्य से प्रगति है।
स्वास्थ्य- तनाव से बचें।


Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- शनि व भाग्य स्वामी राहु जॉब में एकाएक दायित्व में परिवर्तन दे सकते हैं। व्यवसाय में सफलता को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से कष्ट हो सकता है। 


Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी राहु व अंक स्वामी मंगल व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे। जॉब में गुरु व मंगल प्रगति देंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है। उड़द का दान करें।


End of Article