Bad Habits In Vastu: घर के मेन गेट पर बैठने सहित ये आदतें बन सकती है तंगी का कारण, हो जाएं सावधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 04:57 PM IST

Jyotish Upay For Money: कई बार छोटी-छोटी आदतों की वजह से बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में हर छोटी-छोटी चीजों का विशेष महत्व बताया गया है। कई बार वास्तु के नियमों का पालन न किया जाए तो यह बर्बादी का कारण बन सकती हैं।

Bad Habits In Vastu: घर के मेन गेट पर बैठने सहित ये आदतें बन सकती है तंगी का कारण, हो जाएं सावधान
Photo Credit: Instagram

Vastu Tips For Money: अच्छी बुरी आदतें हर किसी में होती है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी आदतें हमें बड़ा नुकसान पहुंचा देती है। जाने अनजाने में ये आदतें हमें आर्थिक रूप से कमजोर कर देती हैं। जैसे रात में नाखून काटना, मेन गेट के पास बैठना, झूठे बर्तन न धोना। ऐसी कई आदतें हैं जिसे हमारे बड़े बुजुर्ग करने से हमेशा रोकते ठोंकते हैं। यह आदतें भले ही सामान्य हो लेकिन यही आदतें हमें बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। वास्तु शास्त्र में इन छोटी-छोटी बातों का विशेष महत्व बताया गया है।

इसे नजरअंदाज करना किसी बड़ी भूल से कम नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के द्वारा की जाने वाली यह छोटी-छोटी गलतियां बड़े-बड़े दोष का कारण बन सकती है। यह गलतियां आदतें बन सकती है और यह आदतें व्यक्ति को कंगाल कर सकती है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई आदतें हैं जिसे गलती से भी नहीं दोहराना चाहिए। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में, जिसे आपको तुरंत छोड़ देना चाहिए...

नहीं काटने चाहिए रात में नाखुन

अक्सर हमारे बड़े बुजुर्ग हमें रात में नाखून काटने के लिए टोकते हैं। रात में नाखून काटना वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रात में नाखून काटने से घर में दरिद्रता आती है व धन की हानि होती हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शाम के समय देवी लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। मां लक्ष्मी समृद्धि और धन के साथ आशीर्वाद देने के लिए रात में घर पर आती हैं, इसलिए ऐसी सलाह दी जाती है कि रात में नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए।

नहीं बैठना चाहिए मेन गेट में

कई लोगों की आदत होती है कि ठंड में धूप सेंकने व गर्मी में ठंडी हवा लेने घर के मेन गेट में बैठ जाते हैं। घर के मेन गेट में बैठने की आदत वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर के मेन गेट में बैठने से व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ सकता है। मेन गेट पर बैठने से तरक्की में बाधाएं आती है। यही नहीं मेन गेट के पास गंदगी भी नहीं जमा होनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी मेन गेट से ही घर में वास करती है और अगर आसपास का स्थान गंदा होगा तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

नहीं छोड़ने चाहिए झूठे बर्तन

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे रात का खाना खाकर झूठे बर्तन छोड़ देते हैं और सुबह धोते हैं। यह आदत काफी बुरी है। रात भर किचन में झूठे बर्तन पड़े होने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। कहते हैं सुबह किचन में जाने के बाद झूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए। यह आदत पैसों की तंगी का कारण बन सकती हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article