Aaj Ka Panchang: इस नक्षत्र में रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का पावन व्रत, देखें मंगलवार का पंचांग, जानें- शुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 08:45 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 06 September 2022: आज परिवर्तिनी एकादशी का पावन व्रत रखा जाएगा और भगवान विष्णु की विधि अनुसार पूजा की जाएगी। यहां विस्तार से देखें 06 सितंबर 2022, दिन मंगलवार का पंचांग। जानें कि दिन में कितने हैं शुभ मुहूर्त और कब शुरू हो रहा है राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: इस नक्षत्र में रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का पावन व्रत, देखें मंगलवार का पंचांग, जानें- शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 06 September 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज एकादशी का पावन पर्व है। आज व्रत व भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। भगवान के नाम का संकीर्तन की जाती है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 06 September 2022 in Hindi

दिनांक- 06 सितंबर 2022

दिवस- मंगलवार

 माह- भाद्रपद, शुक्ल पक्ष

तिथि- एकादशी

सूर्योदय- 06:05 am

सूर्यास्त- 06:34 pm

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा

सूर्य राशि- सिंह

चन्द्र राशि- धनु

करण- वणिज

योग- आयुष्मान

06 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

06 सितंबर 2022 को अभिजीत मुहूर्त - 11:58 am से 12:48 pm तक

06 सितंबर 2022 को विजय मुहूर्त - 02:29 pm से 03:28 pm तक

06 सितंबर 2022 को गोधुली मुहूर्त - 06:19 pm से 06:56 pm तक

06 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

End of Article