अध्यात्म

Mulank 8 Ank Jyotish Rashifal 2026: महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए मूलांक 8 के अंकफल से

Mulank 8 Rashifal Ank Jyotish 2026, Lucky Number 8 Yearly Numerology Prediction in Hindi: जिनका जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 के स्वामी शनि हैं। मूलांक 8 वालों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है, यह आप वार्षिक अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 8 वालों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है?

Image

मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

Mulank 8 Ank Jyotish Rashifal 2026: जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी माह दिनांक 8, 17 या 26 को हुआ है, उनका जन्मांक 8 होता है। अंक 8 के स्वामी ग्रह शनि हैं। शनि न्याय, तंत्र, अध्यात्म और आत्मबल में वृद्धि करते हैं। ये जॉब और राजनीति में सफलता देते हैं। शनि आध्यात्मिक प्रसिद्धि प्रदान करते हैं। शनि धन और धर्म दोनों देते हैं। जन्मांक 8 वाले सुंदर शरीर वाले और जीवन में बहुत सफल होते हैं।

वकालत, फिल्म, पत्रकारिता, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन और मेडिकल से जुड़े क्षेत्रों में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। साल 2026 में शनि, चंद्रमा और शुक्र से प्रभावित रहेंगे। यह साल आपके लिए उन्नति और सफलता का रहेगा। आइए जानते हैं कि साल 2026 मूलांक 8 वालों की लाइफ के विभिन्न पहलुओं के लिए कैसा रहने वाला है?

साल 2026 जन्मांक 8 वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?

यह साल जॉब और व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। अप्रैल, मई और जुलाई में विशेष प्रोग्रेस होगी। टेक्निकल, फिल्म, टीवी, मैनेजमेंट और बैंकिंग फील्ड वाले खूब सफल रहेंगे। 8 मई के बाद जॉब में स्थान परिवर्तन के योग हैं। मीडिया और बैंकिंग वाले बहुत सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। 26 अगस्त के बाद समय बहुत शानदार है। जॉब चेंज करना चाहते हैं तो सितंबर का समय बेहतर है। कुल मिलाकर करियर में उन्नति होगी।

साल 2026 में जन्मांक 8 वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

यह साल स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। 17 जनवरी के बाद हेल्थ में सुधार होगा। मार्च, अप्रैल और जून में थोड़ी समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीज एलर्ट रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुल मिलाकर स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

साल 2026 जन्मांक 8 वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?

लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। 7 जनवरी से 26 फरवरी तक और 17 नवंबर से 8 दिसंबर तक प्रेम विवाह के योग हैं। वैवाहिक जीवन बहुत बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर प्रेम और दाम्पत्य सुख का साल है।

साल 2026 में जन्मांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

यह साल आर्थिक प्रगति का है। धन प्राप्ति होगी। धन का व्यय अच्छे कार्यों और रियल एस्टेट में होगा। जुलाई और सितंबर में जमीन या मकान खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।

साल 2026 में जन्मांक 8 वालों के लिए शुभ समय

फरवरी, मार्च, जून और अक्टूबर-दिसंबर महीने शुभ हैं।

साल 2026 में जन्मांक 8 वालों के लिए उपाय

शनिवार को पीपल को जल दें। हनुमान जी की उपासना करें। शिव उपासना करें। शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराएं। शनिवार को तिल-उड़द दान करें। महामृत्युंजय मंत्र जपें। तिल-कंबल दान करें। पिता और बड़े भाई का चरण स्पर्श करें। पीपल की 7 परिक्रमा करें। श्री कृष्ण उपासना करें। श्री हरि को बांसुरी चढ़ाएं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article