अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: जन्मांक अनुसार देखें आपका आज का अंकफल, किन लोगों पर बरसेगी कृपा, किन्हें रखना होगा खास ख्याल

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 17 नवंबर, सोमवार का दिन है और आज के अंक ज्योतिष के अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।

Image

आज का अंकफल 17 नवबर 2025 (pic credit: canva)

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 17 नवम्बर 2025 है। 17 का अंक 01 सूर्य व 07 केतु का प्रभाव है। धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामी ग्रह शनि है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 17-11-2025 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य, गुरु का मित्र है। 08 के मित्र अंक 04, 06 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

17 नवम्बर 2025 का अंकफल-

जन्मांक 01

शुभ अंक- 02 व 09

जाँब व व्यवसाय- मार्केटिंग, बैंकिंग जाँब तथा व्यवसाय में शनि,बुध व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। व्यवसाय में प्रगति है।

स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 03 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 02 व 09

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी सूर्य व गुरु अंकस्वामी होकर जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 05 व 07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में सूर्य व गुरु के सपोर्ट से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 06 व 08

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 04 व 07

जाँब व व्यवसाय-आज शुक्र व बुध का सपोर्ट लाभ देगा।जाँब में उत्कर्ष का दिन है। जाँब में नामांक 04 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 05 व 08

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जाँब में शनि व राहु का सपोर्ट प्रोमोशन में सफलता देगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 03 व 04

जाँब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी शनि है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व मित्र ग्रह शुक्र तथा भाग्यस्वामी सूर्य व गुरु बहुत जल्द जाँब में प्रोमोशन सम्बंधित सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09

शुभ अंक- 01 व 02

जाँब व व्यवसाय- जाँब में मङ्गल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में रुके धन के आगमन को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- मंगल लीवर रोग की संभावना देता है।गुड़ का दान करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article