22 जनवरी 2026 का अंकज्योतिष भविष्यफल (गुरुवार): आज तारीख 22-01-2026 और दिन गुरुवार है। पूरी तारीख का योग करें तो (2 + 2 + 0 + 1 + 2 + 0 + 2 + 6 = 15) और 1 + 5 = 6 आता है। मतलब आज का भाग्यांक 6 है, जिसका संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। वहीं, आज की तारीख 22 है, जिसका योग 2 + 2 = 4 बनता है। अंक 4 राहु से जुड़ा होता है, इसलिए आज का दिन मेहनत, धैर्य और सही निर्णय लेने का है। शुक्र और राहु का यह योग आज लोगों को नाम, पहचान और आगे बढ़ने के मौके दे सकता है, लेकिन जल्दबाजी से नुकसान भी हो सकता है। इसके साथ ही दिन गुरुवार होने के कारण गुरु ग्रह का भी असर रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)
आज सूर्य, चंद्रमा और गुरु का प्रभाव आपके पक्ष में रहेगा। इसका असर यह रहेगा कि जॉब में आपकी मेहनत सीनियर्स की नजर में आएगी और प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी ऐसे व्यक्ति से लाभ मिल सकता है जो मूलांक 6 वाला हो। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आंखों में जलन, सिर दर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है।
उपाय: सूर्य उपासना करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)
आज चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव आपके मन और काम दोनों पर रहेगा। जॉब में आगे बढ़ने को लेकर मन प्रसन्न रहेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में पुराने संपर्क काम आएंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन ठीक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन भावनात्मक रूप से थोड़ी अस्थिरता रह सकती है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)
आज गुरु, चंद्रमा और मंगल का प्रभाव आपको काम में आगे बढ़ाएगा। जॉब में प्रगति के संकेत हैं और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नया काम शुरू करने का विचार बनेगा। स्टूडेंट्स के लिए यह दिन मेहनत का है। स्वास्थ्य में स्किन से जुड़ी परेशानी या थकावट हो सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)
आज राहु और शुक्र का प्रभाव आपके निर्णयों पर रहेगा। बिजनेस में किसी डील या बातचीत से फायदा मिल सकता है। जॉब में सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मूलांक 6 वालों से ज्यादा फायदा आज मिल सकता है। स्वास्थ्य में कमजोरी या ठंड से जुड़ी समस्या रह सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)
आज शुक्र और शनि का योग आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। बिजनेस में लाभ के योग हैं और जॉब में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। स्टूडेंट्स को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)
आज का दिन आपके लिए खास है क्योंकि भाग्यांक भी 6 है। शुक्र का प्रभाव जॉब में प्रोग्रेस और प्रमोशन के योग बना रहा है। बिजनेस में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में आंखों या थकान से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)
आज केतु और शुक्र का प्रभाव रहेगा। बिजनेस में कोई नया समझौता या बातचीत आगे बढ़ सकती है। जॉब में प्रमोशन को लेकर उम्मीद बनी रहेगी। स्वास्थ्य में आंखों और नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय: तिल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)
आज शनि और शुक्र का योग बिजनेस में बड़ा लाभ दिला सकता है। कोई नई डील या काम शुरू हो सकता है। जॉब में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: कंबल का दान करें।
शुभ रंग: पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)
आज मंगल और गुरु का प्रभाव आपके काम को गति देगा। बिजनेस में नई दिशा मिलेगी और जॉब में सीनियर्स की मदद से तरक्की के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में हड्डियों या जोड़ों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
