12 July 2024 Panchang (Anant Ambani Radhika Merchant Wedding): 12 जुलाई को आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी तिथि है और दोपहर 12:34 के बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। अनंत-राधिका की शादी शुभ सप्तमी तिथि में होगी। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 04:09 तक फिर हस्त नक्षत्र लग जाएगा। शिव योग तथा करण तैतिल है। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। अंक ज्योतिष से विवाह तिथि का अंक 03 व भाग्यांक 08 रहेगा। 03 का स्वामी गुरु व 08 का स्वामी शनि अंक 06 शुक्र का मित्र अंक है। विवाह का कारक ग्रह शुक्र बुध के साथ कर्क राशि में रहेंगे। जो कि एक शुभ संयोग है। आगे जानिए 12 जुलाई को और क्या खास रहने वाला है।
12 जुलाई को क्या खास है? (Why 12 July Date Is Special)
गुरु शुक्र की राशि वृष में रहेंगे। हस्त 13 नंबर पर आने वाला नक्षत्र है जिसका स्वामी चन्द्रमा है। इस दिन विवाह का बहुत शुभ संयोग बनेगा। दोनों का दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुंदर होगा।दोनों एक दूसरे के लिए बहुत ही भाग्यशाली होंगे। इस नक्षत्र में विवाह बहुत ही शुभ होता है। लड़के व लड़की दोनों पर गुरु व चन्द्रमा का पूर्ण आशीर्वाद उनके जीवन में खुशी ही खुशी भर देगा।
12 जुलाई के शुभ मुहूर्त (12 July Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त 04:10 AM से 04:51 AM
- प्रातः सन्ध्या 04:31 AM से 05:32 AM
- अभिजित मुहूर्त 11:59 AM से 12:54 PM
- विजय मुहूर्त 02:45 PM से 03:40 PM
- गोधूलि मुहूर्त 07:20 PM से 07:41 PM
- सायाह्न सन्ध्या 07:22 PM से 08:23 PM
- अमृत काल 08:01 AM से 09:50 AM
- रवि योग 05:32 AM से 04:09 PM
12 जुलाई 2024 विवाह मुहूर्त (12 July 2024 Vivah Muhurat)
12 जुलाई 2024 को विवाह मुहूर्त सुबह 05:15 से शुरू होकर अगले दिन यानि 13 जुलाई 2024 की सुबह 05:32 बजे तक तक रहेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार ये विवाह का बेहद शुभ मुहूर्त है।
