Akshaya Tritiya 2023 Date And Time (अक्षय तृतीया 2023 तारीख और समय): अक्षय तृतीया 22 अप्रैल दिन शनिवार को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया तिथि की शुरुआत 22 अप्रैल को सुबह 07:49 AM से होगी और इसकी समाप्ति 23 अप्रैल की सुबह 07:47 AM पर होगी। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये दिन बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। कहते हैं इस दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। हिंदू पंचांग अनुसार ये पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे कई जगह आखा तीज (Akha Teej 2023) के नाम से भी जानते हैं। अक्षय शब्द का अर्थ होता है जिसका कभी क्षय न हो या कभी नाश न हो। इसलिए इस दिन किए जाने वाले दान-पुण्य,यज्ञ,जप जैसे शुभ कार्यों के फलों में कभी कमी नहीं आती है। यहां देखें अक्षय तृतीया की पूजा और सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त।
Akshaya Tritiya 2023 Date And Puja Time (अक्षय तृतीया 2023 डेट और पूजा मुहूर्त)
| अक्षय तृतीया 2023 डेट | 22 अप्रैल 2023, शनिवार |
| अक्षय तृतीया 2023 पूजा मुहूर्त | 07:49 AM से 12:20 PM |
| अक्षय तृतीया 2023 पूजा अवधि | 04 घण्टे 31 मिनट |
| अक्षय तृतीया 2023 तिथि प्रारम्भ | 22 अप्रैल में 07:49 AM बजे |
| अक्षय तृतीया 2023 तिथि समाप्त | 23 अप्रैल 07:47 AM बजे तक |
Akshaya Tritiya 2023 Gold Buying Time (अक्षय तृतीया 2023 सोने की खरीदारी का समय)
| सोने की खरीदारी की डेट | सोने की खरीदारी का मुहूर्त | सोने की खरीदारी की अवधि |
| 22 अप्रैल 2023, शनिवार | 07:49 AM से 05:48 AM | 04 घण्टे 31 मिनट |
| 23 अप्रैल 2023, रविवार | 05:48 AM से 07:47 AM | 01 घण्टा 59 मिनट |
अक्षय तृतीया 2023 पर चार शुभ योगों का अद्भुत संयोग (Akshaya Tritiya 2023 Shubh Yog)
अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन बनने वाले 4 शुभ योग इस पर्व की शुभता को ओर भी अधिक बढ़ा रहे हैं। इस साल अक्षय तृतीया पर त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिन त्रिपुष्कर योग 05:49 AM से 07:49 AM तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 11:24 PM से 05:48 AM, अप्रैल 23 तक रहेगा। अमृत सिद्धि योग 11:24 PM से 05:48 AM, अप्रैल 23 तक रहेगा वहीं रवि योग 11:24 PM से 05:48 AM, अप्रैल 23 तक रहेगा।
