अध्यात्म

Akshay Or Amla Navami Puja Vidhi In Hindi: अक्षय नवमी या आंवला नवमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व और उपाय यहां देखें

Akshay (Amla) Navami Puja Vidhi In Hindi: अक्षय नवमी का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है जिस वजह से इसे आंवला नवमी भी कहते हैं। इस दिन कई जगह जगद्धात्री पूजा भी मनाई जाती है।

Image

Akshay (Amla) Navami Puja Vidhi In Hindi

Akshay (Amla) Navami Puja Vidhi In Hindi: अक्षय नवमी इस साल 21 नवंबर को मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। अक्षय नवमी के दिन लोग स्नान, दान और पूजा-पाठ करते हैं। कहते हैं जो कोई भी इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाकर भगवान विष्णु को उसका भोग लगाता है और स्वंय भी ये भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण करता है। उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यहां जानिए आंवला नवमी की पूजा विधि और मुहूर्त (Amla Navami Puja Vidhi In Hindi)।

Akshay OR Amla Navami Puja Muhurat 2023 (अक्षय या आंवला नवमी पूजा मुहूर्त 2023)

अक्षय नवमी - 21 नवंबर 2023 मंगलवार

अक्षय नवमी पूर्वाह्न समय - 06:24 AM से 11:48 AM

अवधि - 05 घण्टे 24 मिनट्स

नवमी तिथि प्रारम्भ - 21 नवम्बर 2023 को 03:16 AM बजे

नवमी तिथि समाप्त - 22 नवम्बर 2023 को 01:09 AM बजे

Akshay Or Amla Navami Puja Samagri 2023 (अक्षय या आंवला नवमी पूजन सामग्री)

  • आंवले का पौधा पत्ते और फल
  • तुलसी के पत्ते और पौधा
  • कलश और जल
  • कुमकुम, हल्दी, नारियल, सिंदूर, अबीर, गुलाल, चावल, सूत का धागा
  • दुप, दीप, माचिस
  • श्रृंगार का सामान, साड़ी ब्लाउज
  • दान के लिए अनाज

Akshay Or Amla Navami Puja Vidhi In Hindi (अक्षय या आंवला नवमी पूजा विधि)

  • अक्षय नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर पूजा करने का संकल्प लें।
  • इसके बाद स्वच्छ मन से आंवले के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं।
  • पेड़ के समीप धूप-दीप इत्यादि जलाएं।
  • फिर आंवले के वृक्ष की जड़ों में दूध चढ़ाएं।
  • वृक्ष की विधि विधान पूजा करें और पेड़ के नीचे बैठकर ही अक्षय नवमी की कथा सुनें।
  • इसके बाद पेड़ की सात बार परिक्रमा करें और कपूर से आरती भी करें।
  • इसके बाद आंवले के पेड़ के नीचे गरीबों को भोजन कराएं और स्वयं भी वहीं बैठकर भोजन करें।
  • इस दिन ब्राह्मणी औरत को सुहाग का समान, खाने की चीज और पैसे का दान जरूर करें क्योंकि ये बेहद शुभ माना जाता है।

Akshay Or Amla Navami Upay (अक्षय या आंवला नवमी उपाय)

इस दिन नहाने के पानी में आंवले का रस मिलाकर नहाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।

Akshay OR Amla Navami Significance (अक्षय या आंवला नवमी का महत्व)

आंवला नवमी का पर्व आंवले से संबंधित होता है। मान्यता अनुसार इसी दिन भगवान कृष्ण ने कंस का वध किया था। अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। दरअसल आंवले को अमरता का फल माना जाता है। कहते हैं जो इंसान अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करता है उसे अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु की पूजा का भी विधान है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article