अध्यात्म

Ahoi Ashtami Bhog 2024: अहोई माता को जरूर लगाएं गुलगुले का भोग, संतान के जीवन में बनी रहेंगी खुशियां

Ahoi Ashtami 2024 Bhog: अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन पूजा में मां को बहुत सारी चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आइए जानें अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Image

Ahoi Ashtami 2024 Bhog

Ahoi Ashtami 2024 Bhog: अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 24 अक्तूबर 2024 को गुरुवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन अहोई माता की विधिवत पूजा की जाती है। अहोई अष्टमी का व्रत संतान सुख और संतान की लंबी आयु और तरक्की के लिए किया जाता है। इस दिन व्रत माताएं अपने संतान के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करती हैं। इस दिन पूजा के समय अहोई माता को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं अहोई अष्टमी के दिन किन चीजों का भोग लगाएं।

Ahoi Ashtami 2024 Bhog (अहोई अष्टमी भोग लिस्ट 2024)

खीर का भोग

अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को खीर का भोग लगाना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि अहोई माता को खीर का भोग लगाने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है।

गुलगुले (Gulgule)

अहोई अष्टमी की पूजा के समय अहोई माता को गुलगुले का भोग जरूर लगाएं। ये माता को बेहद ही प्रिय है। गुलगुले के बिना अहोई अष्टमी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसका भोग लगाने से संतान को तरक्की की प्राप्ति होती है।

दूध और दही का भोग

अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को दूध और दही का भोग लगाना चाहिए। इससे माता प्रसन्न होती हैं। इस चीज का भोग लगाने से जातक को शुभ फल प्राप्ति होती है और संतान को करियर में लाभ मिलता है।

पूड़ी और मालपुआ

अहोई व्रत की पूजा में 8 पूड़ी और 8 मालपुआ का भोग लगाया जाता है। पूजा के समय ये दोनों चीज माता को जरूर अर्पित करना चाहिए। इसका भोग लगाने से संतान को समृद्धि मिलती है।

बताशे

अहोई अष्टमी पर आप माता को बताशे का भोग लगा सकते हैं। इसका भोग लगाने से माता पार्वती खुश होती हैं। संतान की प्राप्ति के लिए ये भोग सबसे उत्तम माना जाता है।

अहोई अष्टमी व्रत पारण के बाद क्या खाएं

अहोई अष्टमी के दिन शाम के समय तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। व्रत के पारण में आप खिचड़ी, मिठाई, आलू पूरी और साबूदान खा सकते हैं। व्रत के तुरंत बाद ज्यादा तेल वाला खाना नहीं खाना चाहिए।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article