अध्यात्म

घर में क्लेश व अशांति दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 3, 2023, 03:28 PM IST

पारिवारिक प्रेम का कारक ग्रह शुक्र व गुरु होता है। इन ग्रहों को मजबूत करने के लिए घर में सुगंध का वातावरण होना चाहिए। घर मे तुलसी का पेड़ अवश्य हो। तुलसी की पूजा हो। तुलसी दल भगवान विष्णु को अर्पित करते रहें।

Image

Vastu Tips In Hindi

आजकल संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। गृह क्लेश बहुत कष्टदायी होता है। घर में सुख, शांति व आरोग्यता के बिना गृहस्थ जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। पारिवारिक अशांति बहुत ही खराब दोष होता है, इससे परिवार में कई अकस्मात आपदाएं व बुरी घटनाएं एकाएक चली आती हैं। किसी जातक की कुंडली के तृतीय व चतुर्थ घर को देखकर घर की शांति के बारे में जाना जा सकता है। वास्तु उपाय के द्वारा गृह क्लेश समाप्त कर सकते हैं। यहां देखिए परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ाने के वास्तु उपाय।

-पारिवारिक प्रेम का कारक ग्रह शुक्र व गुरु होता है। सुगंध का वातावरण घर में हो। घर मे तुलसी का पेड़ अवश्य हो। तुलसी की पूजा हो। तुलसी दल भगवान विष्णु को अर्पित करते रहें।

-बेडरूम में प्यार करने वाले जोड़ों की तस्वीरें हों। ब्लू लाइट हो। घर के मुख्यद्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह हो। यह खुद निर्मित किया जाय।

-घर के सामने खाली जगह व उत्तर पूर्व दिशा में मंदिर हो। मंदिर में गणेश मूर्ति, राधा कृष्ण की मूर्ति व पारद का शिवलिंग अवश्य हो। पूजाघर में मोरपंख हो। मोरपंख से शांति आती है।

-पूर्व दिशा का वेट कम हो। ईशान में जल का टैंक बनवाएं। 5 पश्चिम का भार ज्यादा हो। वेस्ट वाल में खूबसूरत वाल पेंटिंग हो। नवग्रह बनाकर पेंटिंग की जाय। उस पेंटिंग में मछ्ली, कछुआ व हाथी की तस्वीरें हों। समुद्र का चित्र हो। खूबसूरत बत्तख के चित्र हों।

-घर के नार्थ का वेट कम और साउथ का ज्यादा हो।

-घर में सायंकाल नित्य दीपक जलाएं।

-बेडरूम में बहुत ज्यादा पुरखों की तस्वीर मत हो। कभी भी बेड रूम में अपनी तस्वीर आईने में नहीं दिखनी चाहिए। अतः उस कमरे से दर्पण हटा दें। बेडरूम में मोरपंख हो।

-कुंडली में तृतीय व चतुर्थ घर के स्वामी ग्रहों का रत्न अपने बेड के सिरहाने अष्ट धातु में मढ़वाकर रखें।

-आग्नेय दिशा में जल सम्बन्धी कोई व्यवस्था मत हो। यह दिशा क्रोध देती है। यहां बैठकर पारिवारिक बाते मत करें।

-घर के खाली जगह में ईशान में जल की व्यवस्था हो। सुगंधित रात रानी, अपराजिता, शमी तथा चमेली के पेड़ हों ।

-घर में कहीं भी युद्ध की तस्वीर न लगाएं। राम दरबार की एक बड़ी तस्वीर मुख्य कमरे में अवश्य हो। रामदरबार से पारिवारिक एकता बनी रहती है।

-रेड, पिंक और ब्लू कलर के बेड शीट दाम्पत्य जीवन में प्रेम उत्पन्न करते हैं। बच्चों के रूम व टेबल पर येलो कलर का प्रभाव हो।

-संतान आज्ञाकारी हो इसके लिए उनके मेज के ठीक सामने दीवार मत हो।

-घर के सभी पुरुष सदस्य भाई एक साथ भोजन करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article