Adhik Maas Shivratri 2023 Kab Hai: अधिक मास की शिवरात्रि पर 150 साल बाद बेहद शुभ संयोग बन रहा है। पहला शुभ संयोग ये है कि ये शिवरात्रि सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2023) के दिन पड़ रही है दूसरा शुभ संयोग ये है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga August 2023) रहेगा। इन शुभ संयोग में शिव की पूजा बेहद फलदायी साबित होगी। साथ ही इस शिवरात्रि से 4 राशियों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए कब है अधिकमास की शिवरात्रि (August Shivratri 2023 Date), क्या है पूजा मुहूर्त और विधि।
अधिक मास की शिवरात्रि की डेट और पूजा मुहूर्त 2023 (Adhik Maas Shivratri 2023 Date And Time)
- अभिजित मुहूर्त 12:08 PM से 01:02 PM
- गोधूलि मुहूर्त 07:17 PM से 07:38 PM
- सायाह्न सन्ध्या 07:17 PM से 08:21 PM
- निशिता मुहूर्त 12:14 AM, अगस्त 15 से 12:57 AM, अगस्त 15
- सर्वार्थ सिद्धि योग 11:07 AM से 05:54 AM, अगस्त 15
- शिवरात्रि चतुर्दशी तिथि प्रारंभ 10:25 AM
- शिवरात्रि चतुर्दशी तिथि समापन 12:42 PM
शिवरात्रि पर इन 4 राशियों पर भोलेनाथ की रहेगी विशेष कृपा
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ये शिवरात्रि खास रहेगी। भोलेनाथ की कृपा से आप खूब तरक्की हासिल करेंगे। आमदनी बढ़ेगी। कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। किस्मत चमक उठेगी। धन-संबंधी सभी दिक्कतें दूर होंगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी शिवरात्रि खास रहने वाली है। आप पर धन-दौलत की बरसात होगी। मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। दुश्मनों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की सावन शिवरात्रि से किस्मत चमक उठेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिछले निवेशों से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के भी अच्छे दिन शिवरात्रि से शुरू हो जाएंगे। हर काम में सफलता मिलेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
