अध्यात्म

Chanakya Neeti: घर खरीदते समय रखें चाणक्य की इन सलाह का ध्‍यान, मिलेगा बड़ा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 11:36 AM IST

Chanakya Neeti in Hindi: मानव जीवन की मुख्‍य जरूरतों में मकान भी शामिल है। मकान खरीदने के लिए लोग जीवन भर कड़ी मेहनत कर धन एकत्रित करते हैं। इसलिए घर बनवाते या लेते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए। आचार्य चाणक्‍य ने नीति शास्‍त्र में घर लेते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखने की सलाह दी है।

Image

घर खरीदते समय चाणक्‍य की इन चार सलाह का रखें ध्‍यान

KEY HIGHLIGHTS
  • घर लेने से पहले मूलभूत सुविधाओं का रखें ध्‍यान
  • घर वहां लें जहां पर धनवान और विद्वान लोग रहते हों
  • घर लेते समस रखें कानून व्‍यवस्‍था का ध्‍यान


Chanakya Neeti in Hindi: बेहतर जीवन के लिए एक घर का होना जरूरी है। घर के सपने को पूरा करने के लिए लोग जीवन भर कड़ी मेहनत कर धन एकत्रित करते हैं। इसलिए घर बनवाते या खरीदते समय लोग बहुत ही सजग होते हैं। काफी जांच पड़ताल के बाद भी लोग घर खरीदना पसंद करते हैं। आचार्य चाणक्‍य ने घर को मानव जीवन की मलभूत जरूरत बताया है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्‍त्र में घर खरीदते या बनवाते समय कई अहम बातों के प्रति सजग किया है। नीति शास्‍त्र में चाणक्‍य ने ऐसी खास जगहों के बारे में भी बताया है, जहां पर लोगों भूलकर भी घर नहीं खरीदना चाहिए।

पड़ोसी होने चाहिए धनवान

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि घर खरीदते समय पड़ोसी के बारे में पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें। लोगों को हमेशा ऐसी जगहों पर घर लेना चाहिए जहां पर धनवान लोग रहते हो। आचार्य कहते हैं कि, अगर पड़ोसी धनी होगा तो वह आर्थिक संकट के समय आपके धन की जरूरत को पूरी कर सकेगा। ऐसी जगह घर नहीं लेना चाहिए, जहां कमजोर आर्थिक स्थिति वाले लोग रहते हों।

शिक्षित लोगों के बीच बसें

चाणक्‍य के अनुसार व्‍यक्ति को हमेशा ऐसी जगह पर घर खरीदना चाहिए, जहां पर शिक्षित और विद्वान लोग रहते हों। ऐसे लोगों के साथ रहने से कई फायदे मिलते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि बगैर खर्च जरूरत पड़ने पर विद्वान लोगों की सही सलाह मिलती है। साथ ही परिवार में अच्छे संस्कार और ज्ञानार्जन बढ़ती है।

जहां का प्रशासन चुस्त हो

आचार्य चाणक्‍य कहते है कि घर लेते समय लोगों को हमेशा यह ध्‍यान रखना चाहिए कि, घर वहीं लें जहां का शासन-प्रशासन चुस्त हो। इससे आप चोरी, लूट जैसे आपराधिक वारदातों व कई अन्‍य खतरों से आप और आपका परिवार बच सकेगा। साथ ही किसी भी मुश्किल में फंसने पर आपको तुरंत मदद भी मिल सकेगी।

मूलभूत सुविधा का रखें ध्‍यान

आचार्य चाणक्‍य का मानना है कि घर लेते समय व्‍यक्ति को हमेशा पानी, सड़क, चिकित्सा और शिक्षा जैसे मूलभूत जरूरतों का ध्‍यान रखना चाहिए। अगर ये चीजें रहेंगी तो जीवन आसान बन जाएगा, साथ ही परिवार का सही विकास होगा। हर व्‍यक्ति को जीवन में इन सभी चीजों की सख्‍त जरूरत पड़ती है। आज के समय में इसके बगैर जीवन संभव नहीं है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article