अध्यात्म

Chanakya Neeti: विवाह से पहले प्रेम संबंध में भूलकर भी न शेयर करें ये बातें, एक गलती खत्‍म कर सकती है रिश्‍ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 05:17 PM IST

Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने नीति शास्त्र में जीवन के हर पहलू के बारे में बताया है। चाणक्य की इन नीतियों को अपनाकर कोई भी व्‍यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। आचार्य चाणक्‍य ने अपनी इन नीतियों में रिश्‍तों के बारे में भी बहुत कुछ कहा है। आचार्य ने प्रेम संबंध के रिश्‍ते के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी है।

Image

विवाह से पहले इन गलती से टूट जाता है रिश्‍ता

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेम के संबंध में कभी न करें धन आय की बात
  • पारिवारिक झगड़े की चर्चा रिश्‍ते को करती है खत्‍म
  • आंख मूंदकर न करें कभी रिश्‍ते पर भरोसा


Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्‍य जीवन के हर पहलू के बारे में विस्‍तार से बताया है। चाणक्य की इन नीतियों के जरिए कोई भी इंसान अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। सदियों पहले बताई गई ये नीतियां इतनी कारगर हैं कि आज भी व्यक्ति को किसी भी मुसीबत से निकलाने में ये पूरी मदद करती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्‍त्र में मनुष्य के जन्म से लेकर विवाह, करियर और धन-वैभव सहित तमाम कार्य में सफलता प्राप्‍त करने के उपाय बताए हैं। आचार्य ने सगाई और विवाह के बीच के समय को बहुत नाजुक बताया है। आचार्य कहते हैं कि यह रिश्‍ता एक ऐसे प्रेम संबंध का होता है, जो एक कच्‍ची डोर से बंध होता है। अगर एक दूसरे के साथ बातचीत करते हुए कुछ बातों का ध्‍यान न रखा जाए तो इसे टूटने में देर नहीं लगती है।

धन की न करें बात

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि विवाह से पहले पुरुष और महिला दोनों को धन से संबंधित सभी जानकारियों को गुप्‍त रखना चाहिए। अगर इस रिश्‍ते में आपने अपनी सही आय के बारे में बता दिया तो हो सकता है कि आपकी कम आय जानकारी लड़की आपसे रिश्‍ता तोड़ ले।

परिवारिक बुराई से बचें

आचार्य चाणक्‍य कहते है कि सगाई के बाद अगर लड़का-लड़की आपस में बात कर रहे हैं तो उन्‍हें ध्‍यान रखना चाहिए कि कभी भी एक दूसरे के परिवार की बुराई नहीं करनी चाहिए। इस तरह की बातें जहां रिश्‍ते को जुड़ने से पहले ही तोड़ सकती हैं। वहीं, आगे चलकर यह एक दूसरे को नीचा दिखाने या झगड़ा करने का कारण भी बन सकता है। इसलिए परिवारिक बुराई से खुद को हमेशा दूर ही रखें।

आंख मूंदकर भरोसा न करें

आचार्य कहते हैं कि अगर आप एक दूसरे को पहले से जानते नहीं है तो यह समय आपके लिए महत्‍वपूर्ण है। कभी भी किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। विवाह से पहले एक दूसरे को अच्‍छे से समझें। जो लोग बगैर समझे विश्‍वास करने लगते हैं वे अपने जीवन में सबसे ज्यादा धोखा खाते हैं। इसलिए एक दूसरे पर बहुत सोच समझकर कर ही विश्वास करें।

स्वयं का दुख न शेयर करें

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि इस रिश्‍ते में अपना दुःख-दर्द भूलकर भी शेयर न करें। क्योंकि यह कच्‍चे डोर में बंधा हुआ रिश्‍ता होता है। ऐसे में अगर आप अपनी मंगेतर से मिलने के बाद उसके सामने अपने दुखों का रोना लेकर बैठ जाएंगे तो वह पहले तो आपसे सहानुभूति दिखाएंगी और फिर आपसे दूर होती जाएगी, क्‍योंकि दुखी लोगों के साथ कोई नहीं रहना चाहता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article