आज 7 फरवरी 2026 रोज डे का लव होरोस्कोप: वैलेंटाइन वीक का पहला दिन किस राशि के लिए रहेगा लकी, खिलेगा इन राशियों के 'दिल का गुलाब'
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Feb 7, 2026, 05:38 AM IST
Aaj Ka Love Rashifal - 07 February 2026 (आज का लव राशिफल): आज से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। आज 7 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे है और आज का दिन प्यार करने वालों के लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। आज आपके प्यार का इजहार कितना सफल रहेगा, इसके लिए यहां पढ़ें- लव होरोस्कोप।
लव राशिफल 7 फरवरी 2026 (pc: canva)
Aaj Ka Love Rashifal - 07 February 2026 (आज का लव राशिफल): प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है, इसलिए प्रेम अनन्त है और सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन, मनन व नव सृजन का ग्रह है। आज चंद्रमा कन्या राशि में और 01:22 pm के बाद प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की राशी तुला में होंगे।
रोज डे का लव राशिफल, प्रेम राशिफल (Rose Day Love Rashifal For 12 Zodiac Signs) -
मेष- शुक्र व मङ्गल प्रेम में सफलता व रोमांटिक अंदाज देता है। यह दिवस लव लाइफ के लिए बहुत ही बेहतर रहेगा। शुक्र व मङ्गल के साथ चन्द्रमा शारीरिक आकर्षण देता है। अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं। 01:22 pm के बाद सुखद यात्रा होगी। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। प्रेमी को डायमंड रिंग भेंट करें।
वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र व केतु प्रेम में तनाव दे सकता है। यात्रा शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव 01:22 pm के बाद लव लाइफ में सुखद यात्रा देगा।लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डेन ज्वेलरी गिफ़्ट करें। सत्य ही बोलें।
मिथुन- इस दिवस प्रेमजीवन में सफलता मिलेगी। सप्तम भाव विवाह व प्रेम का होता है।छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। 01:22pm के बाद चन्द्रमा तुला में होंगे। के बाद सुखद रोमांटिक यात्रा होगी। खूब देशाटन करेंगे। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।
कर्क- शुक्र व बुध शारीरिक आकर्षण के साथ साथ इमोशनल प्रेम भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें। प्यार के खूबसूरत पल को गीतों व कविताओं में संजोकर रखें। वीनस प्रेम को सफल करके इसकी परिणति विवाह में करेंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व सुखद रहेगी। प्रेमी को डायमंड ज्वेलरी दे सकते हैं।
सिंह- लव लाइफ को लेकर तनाव में रह सकते है। सूर्य राशि स्वामी है। विदेश यात्रा हो सकती है। प्रेमी को सुखद जर्नी कराएं। असत्य मत बोलें। चन्द्रमा व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। प्रेमी को डायमंड ज्वेलरी गिफ्ट करें।
कन्या- शुक्र अनुकूल रहकर कई सुखद पल दिलाएंगे। खूबसूरत यात्रा का सुख प्राप्त हो सकता है। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। इस दिन 01:22 pm के बाद लाइफ में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। परिवार में विवाह की बात करें। लव पार्टनर को स्वर्ण के आभूषण उपहार में दे सकते हैं।
तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। 01:22 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर बुध के साथ सुंदर काव्य सृजन देता है। प्रेम की परिणति विवाह में सम्भावित है। खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय कर सकते हैं। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर प्रेम विवाह के सपोर्ट में है। प्रेमी को खूबसूरत डायमंड ज्वेलरी गिफ्ट कराएं।
वृश्चिक- लव लाइफ को लेकर यह दिवस बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेम से भाग्य खिलेगा। शुक्र का प्रभाव शुभ है।प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। मीठी वाणी का प्रयोग करें।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। विदेश यात्रा हो सकती है।
धनु- शुक्र व राशि स्वामी गुरु प्रेम जीवन को नव उत्कर्ष देगा। सूर्य दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें।शुक्र व बुध के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं।लव लाइफ में असत्य व टेंशन से बचें।
मकर- शुक्र व मङ्गल शुभ हैं। शुक्र ही विवाह व प्रेम में सफल करता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए वाहन दे सकता है। यह दिवस बहुत ही शुभ है। आप लोग मिलकर एक सफल जीवन शुरू कर सकते हैं। प्रेमी को स्वर्ण गिफ्ट कर सकते हैं।
कुंभ- शुक्र व शनि बहुत शुभ होकर लव लाइफ को सुखद करेगा है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करे। बुध व शुक्र संगीत का सानन्द देता है। भक्ति व प्रेम में संगीत आवश्यक है। प्रेम की परिपूर्णता को प्राप्त करके जल्द विवाह में सफल हो जाएगा।
मीन- गुरु राशि स्वामी है। शुक्र लव लाइफ का कारक ग्रह है। खूबसूरत वाहन प्रेमी को गिफ्ट दें। चन्द्रमा प्रेम को सफलता के मार्ग पर ले जाएगा। दैहिक आकर्षण की बजाय मन का प्रेम अमर होता है। बहुत जल्द प्रेम की परिणति विवाह में होगी। प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट कर सकते हैं।
