अध्यात्म

आज प्रपोज डे का लव होरोस्कोप: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन इस राशि को मिलेगा पार्टनर से प्यार, शादी के लिए किसे मिल सकता है 'प्रपोजल'?

Aaj Ka Love Rashifal - 08 February 2026 (आज का लव राशिफल): आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे है। आज के लव राशिफल यानी लव होरोस्कोप से आप जान सकते हैं कि आज आपको अपने पार्टनर से प्रपोजल मिलेगा या नहीं। साथ ही आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

Image

लव राशिफल 08 फरवरी 2026 प्रपोज डे का लव होरोस्कोप (pc: canva)

Aaj Ka Love Rashifal - 08 February 2026 (आज का लव राशिफल): प्रेम जीवन का श्वांश है। कभी कभी प्रेम की अभिव्यक्ति भी नहीं हो पाती।शुक्र के साथ बुध ही प्रेम अभिव्यक्ति का साहस देता है। लव व प्रेम में अंतर है। प्रेम प्रकृति से जुड़ा है। नदी, समुद्र, पर्वत ,वृक्ष, सूर्य, चांद सितारों ये सब प्रेम का यथार्थ दर्शन है।प्रेम देखने वाले की आंखों में होता है। वही सूरज,चांद व सितारों का दर्शन सबके लिए बराबर नहीं है।नेत्रों से अविरल बहते अश्रु प्रेमावतार भगवान श्री कृष्ण को देखते ही क्यों बहते हैं? ढाई आखर प्रेम का- कबीर ने प्रेम को पढ़ने वाले को ही विद्वान व ईश्वर प्राप्ति का सबसे सहज मार्ग बताया। सभी प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण ही नहीं वरन दो आत्मा का शुभ मिलन होकर आध्यात्मिक हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व बुध कुंभ राशि में तथा चन्द्रमा तुला में हैं। चन्द्रमा व शुक्र के साथ अन्य ग्रहों के गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।

प्रेम राशिफल 08 फरवरी 2026-

1) मेष- राशि स्वामी मंगल का दशम व प्रेम का कारक ग्रह शुक्र का एकादश गोचर आपके अनुकूल है। गुरु व शुक्र सपोर्टिंग है। आप जिसको भी चाहते हैं आज प्रेम की अभिव्यक्ति करें। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग भेंट करें। प्रेम में झूठ से बचें।

2) वृष- शुक्र व चन्द्रमा का गोचर रोमांटिक मूड बनाए रखेगा। शुक्र दैहिक आकर्षण भी देता है। आपका प्रेमी का आकर्षण आपको प्रभावित करेगा। समय अनुकूल है। आपका लव पार्टनर आपको बहुत प्यार करता है। शुभ यात्रा भी होगी।प्रेमी को डायमण्ड रिंग भेंट करें।

3) मिथुन- बुध राशि स्वामी है। बुध व शुक्र एक साथ नवम यानी भाग्य भाव में है। यदि आप किसी कारण वश प्रेमी से रूठें भी हैं तो मन तो प्रेमी के पास ही रहेगा। तुला का चन्द्रमा व कुम्भ का शुक्र आपसे खूबसूरत यात्राएं भी करवाएगा। शुक्र प्रेम रस में डूबकर सौंदर्य भरी कविताएँ भी लिखवाता है।

4) कर्क- जीवन है तो संघर्ष है। प्रेमी संग रोमांटिक यात्रा व मनप्रिय भोजन का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। लव पार्टनर के साथ कहीं दूर खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं।

5) सिंह- प्रेमी से दूर रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये आपका लव पार्टनर बहुत ही केयर करता है।सप्तम शुक्र अनुकूल है।प्रेमी को सुगन्धित इत्र दें।

6) कन्या- शुक्र प्रेम में गीतों का सृजन करेगा।चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय है।राशि स्वामी बुध शुक्र के साथ है।खूबसूरत मोड़ पर आपका प्यार आ चुका है। प्यार के हर रास्ते पर उमंग व तरंग है। लाइफ को खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा।जीवन बेहतर होगा।आपकी नजर में आपका प्रेमी बहुत ही खूबसूरत है।

7) तुला- आपका राशि स्वामी शुक्र इसी राशि में है। प्रेम के मामले में दैहिक आकर्षण से परिपूर्ण रह सकते हैं। शुक्र सौंदर्य का कारक ग्रह है।सायंकाल खूबसूरत सफर का एन्जॉय करेंगे।लव पार्टनर को गोल्ड रिंग भेंट करें।

8) वृश्चिक- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र इसी राशि से व्यय भाव में है। इस वीक मंगल व शुक्र सपोर्टिंग है। प्रेम में यात्राएं भी करेंगे। खूबसरत नेचुरल पेंटिंग तो गिफ्ट कर ही सकते हैं। शुक्र व बुध रोमांटिक गीत भी लिखवाता है।गाय को पालक खिलाएं।

9) धनु- गुरु सप्तम है।शुक्र तृतीय है।समय अनुकूल है।प्यार में दूरियों का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है।जुबाँ मीठी रखें।खूबसूरत यात्रा का प्रयास करेंगे।

10) मकर- गुरु मिथुन व शनि इसी राशि से द्वितीय गोचरमें ।इस वीक लव का इजहार कर दें। प्रेम में सफलता मिलेगी।अपने हाथों से गुलाब का चित्र बनाकर देंगे तो बात कुछ और रहेगी।प्रेमी को नाराज मत होने दें।तिल का दान करें।

11) कुंभ- शुक्र इसी राशि में हैं।आज लव लाइफ का आनन्द लेंगे। सुगन्धित पुष्प प्रेमी को भेंट करें। कुछ खबसूरत गजल भी आपके कलम से निकलेंगे।प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट करें।

12) मीन- गुरु मिथुन व शुक्र तुला में है। प्यार का फाइनल मोड़ आ गया है। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे।दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेमी को गुलाब भेंट करें। सुखद व रोमांटिक यात्रा का आनंद लेंगे।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article