अध्यात्म

आज प्रदोष है क्या, 17 नवंबर को कौन सा प्रदोष व्रत है, जानें आज कितने बजे होगी शिव जी की पूजा

17 November 2025 Ko Kya Hai (Aaj Pradosh Hai Kya): आज प्रदोष व्रत है क्या? 17 नवंबर 2025 को कौन सा प्रदोष व्रत है? आज प्रदोष काल का समय क्या है? आज कितने बजे शिव जी की पूजा होगी? इस तरह के सभी सवालों के जवाब आपको यहां से मिलेंगे।

Image

आज प्रदोष है क्या 17 नवंबर को कौन सा प्रदोष व्रत है? (AI Generated)

17 November 2025 Ko Kya Hai (Aaj Pradosh Hai Kya): आज की तिथि और त्योहार को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। ऐसे में लोग सर्च कर रहे हैं कि क्या आज प्रदोष व्रत है? अगर इसका जवाब हां भी है तो17 नवंबर 2025 को कौन सा प्रदोष व्रत है? आज प्रदोष काल का समय क्या है? आज कितने बजे शिव जी की पूजा होगी? आज के शुभ मुहूर्त क्या है, ऐसे सभी सवालों के जवाब यहां दिए गए हैं।

आज प्रदोष व्रत है क्या?

हां, आज प्रदोष व्रत है।मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 17 नवंबर को सुबह 4 बजकर 47 मिनट से शुरू हो रही है और 18 नवंबर को सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगी।

17 नवंबर 2025 को कौन सा प्रदोष व्रत है?

जब प्रदोष व्रत सोमवार के दिन आता है तो उसे सोम प्रदोष व्रत या फिर सोमवार प्रदोष व्रत कहते हैं। आज सोम प्रदोष व्रत है।

आज के शुभ मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:59 AM से 05:52 PM
  • प्रताह संध्या- 05:25 AM to 06:45 AM
  • अभिजित मुहूर्त- 11:45 AM to 12:27 PM
  • विजय मुहूर्त- 01:53 PM to 02:36 PM
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:27 PM to 05:53 PM
  • अमृत काल- 09:52 PM to 11:39 PM
  • निशिता मुहूर्त- 11:40 PM to 12:33 AM, Nov 18

आज प्रदोष काल का समय क्या है?

सोम प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में ही की जाती है और प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद 1.5 घंटे का समय होता है। आज यानी 17 नवंबर 2025 का प्रदोष काल शाम 5:27 बजे से लेकर रात 8:07 बजे तक है। इसी समय के दौरान ही शिव जी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article