Aaj Navratri par Sunset kab hoga (19 March 2026) Aaj Suryast kitne baje hoga, आज सूर्यास्त का समय, संध्या पूजन का समय : आज 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। इसके साथ ही इसी दिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो गई है। आज ही गुड़ी पड़वा का पर्व भी मनाया जाता है। इसके साथ ही आज भारत में 29वां रोजा भी रखा गया है। रोजा इफ्तार आज सूर्यास्त के बाद ही होगा। सूर्यास्त के बाद ही संध्या पूजन किया जा सकेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार आज शाम 6 बजकर 32 पर सूर्यास्त होने की संभावना है, लेकिन शहरों के अनुसार सूर्यास्त में कुछ मिनटों का फर्क हो सकता है। आइए जानते हैं आपके शहर में आज सूर्यास्त कितने बजे होगा?
19 मार्च को आपके शहर में कितने बजे होगा सूर्यास्त?
| शहर | अनुमानित सूर्यास्त का समय |
|---|---|
| नई दिल्ली | शाम 6 बजकर 32 मिनट |
| नोएडा | शाम 6 बजकर 32 मिनट |
| गाजियाबाद | शाम 6 बजकर 32 मिनट |
| फरीदाबाद | शाम 6 बजकर 32 मिनट |
| गुरुग्राम | शाम 6 बजकर 33 मिनट |
| मेरठ | शाम 6 बजकर 31 मिनट |
| हापुड़ | शाम 6 बजकर 31 मिनट |
| पानीपत | शाम 6 बजकर 33 मिनट |
| लखनऊ | शाम 6 बजकर 26 मिनट |
| आगरा | शाम 6 बजकर 28 मिनट |
| कानपुर | शाम 6 बजकर 24 मिनट |
| जयपुर | शाम 6 बजकर 34 मिनट |
| पटना | शाम 6 बजकर 12 मिनट |
| चंडीगढ़ | शाम 6 बजकर 34 मिनट |
| भोपाल | शाम 6 बजकर 36 मिनट |
| इंदौर | शाम 6 बजकर 38 मिनट |
| मुंबई | शाम 6 बजकर 47 मिनट |
| पुणे | शाम 6 बजकर 45 मिनट |
| अहमदाबाद | शाम 6 बजकर 43 मिनट |
| सूरत | शाम 6 बजकर 44 मिनट |
| वडोदरा | शाम 6 बजकर 43 मिनट |
| कोलकाता | शाम 5 बजकर 55 मिनट |
| चेन्नई | शाम 6 बजकर 18 मिनट |
| बेंगलुरु | शाम 6 बजकर 29 मिनट |
| हैदराबाद | शाम 6 बजकर 25 मिनट |
| रायपुर | शाम 6 बजकर 22 मिनट |
| भुवनेश्वर | शाम 6 बजकर 5 मिनट |
| गुवाहाटी | शाम 5 बजकर 50 मिनट |
| वाराणसी | शाम 6 बजकर 20 मिनट |
| प्रयागराज | शाम 6 बजकर 22 मिनट |
| कोच्चि (कोची) | शाम 6 बजकर 28 मिनट |
| तिरुवनंतपुरम | शाम 6 बजकर 27 मिनट |
| गोवा | शाम 6 बजकर 39 मिनट |
| उदयपुर | शाम 6 बजकर 35 मिनट |
शाम की आरती और पूजा के लिए शुभ है सूर्यास्त के बाद का समय
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा में संध्या काल का विशेष महत्व होता है। सूर्यास्त के बाद की जाने वाली आरती और पूजा को बहुत शुभ माना जाता है। मार्च के महीने में धीरे-धीरे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। 19 मार्च के आसपास दिन और रात लगभग बराबर होते हैं, जिसके बाद दिन लंबे होने लगते हैं। यह बदलाव मौसम और प्रकृति में भी साफ दिखाई देता है। अगर आप किसी व्रत, पूजा या शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के अनुसार सूर्यास्त का सटीक समय जरूर जांच लें, ताकि पूजा सही समय पर पूरी की जा सके।
