अध्यात्म

खत्म होने वाली हैं इन राशियों की टेंशन, बुध होने वाले हैं उदय

Budh Uday 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध जल्द ही उदय होने जा रहे हैं। इस दौरान ये अपनी ही राशि मिथुन में मौजूद रहेंगे। बुध के उदय होने कुछ राशियों को धनलाभ हो सकता है।

Image

बुध उदय से किनको लाभ होगा

Budh Uday 2026 : वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। यह बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, शिक्षा, लेखन, गणित, तर्कशक्ति, तकनीक और आर्थिक प्रबंधन का कारक ग्रह है। जब बुध अस्त अवस्था में होते हैं तो उनके शुभ फल कुछ हद तक कमजोर पड़ जाते हैं, लेकिन 25 जुलाई 2026 को सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर बुध अपनी स्वराशि मिथुन में उदय हो जाएंगे। बुध पहले से ही अपनी ही राशि मिथुन में स्थित हैं, इसलिए उदय होने के बाद उनका प्रभाव और अधिक प्रबल हो जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

स्वराशि में उदित बुध व्यक्ति की निर्णय क्षमता, संचार कौशल, व्यापारिक समझ और मानसिक स्पष्टता को मजबूत करते हैं। जो कार्य पिछले कुछ समय से अटके हुए थे, उनमें गति आने की संभावना बढ़ेगी। नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, मीडिया, बैंकिंग, आईटी, मार्केटिंग, लेखन और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर सबसे अधिक शुभ रहने वाला है।

बुध के उदय होना क्यों होता है खास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अस्त से उदित होता है तो उसकी शुभ ऊर्जा पुनः सक्रिय हो जाती है। बुध के उदय होने से बौद्धिक क्षमता, तर्कशक्ति, निर्णय लेने की योग्यता, व्यापारिक कौशल और संवाद क्षमता में वृद्धि होती है। चूंकि बुध अपनी ही राशि मिथुन में उदय हो रहे हैं, इसलिए यह प्रभाव सामान्य से अधिक शक्तिशाली माना जा सकता है। यह समय नई योजनाएं बनाने, व्यापार बढ़ाने, इंटरव्यू देने, अनुबंध करने और करियर में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माना जाता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे अधिक शुभ रहेगा क्योंकि बुध आपकी ही राशि और लग्न भाव में उदित हो रहे हैं। इससे व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा, आत्मविश्वास मजबूत होगा और निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को नए ग्राहक और नए अनुबंध मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों, लेखकों, पत्रकारों, आईटी प्रोफेशनल्स और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। इस दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करें, 'ॐ बुं बुधाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें और बुधवार को हरी मूंग का दान करें। इससे बुध का शुभ प्रभाव और अधिक मजबूत होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध एकादश भाव में उदित होंगे। यह भाव आय, लाभ, बड़े संपर्क, मित्र और इच्छापूर्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ेंगे और नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होंगे। बुधवार को हरी इलायची का दान करें, भगवान विष्णु और गणेश की संयुक्त पूजा करें तथा झूठ बोलने से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। बुध का उदय आपके दशम भाव को सक्रिय करेगा, जो करियर, पद, प्रतिष्ठा और कर्म का भाव माना जाता है। लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति, नई नौकरी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारियों को विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें, हरे वस्त्र धारण करें और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध नवम भाव में उदित होंगे। भाग्य, उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा और धार्मिक कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों, आयात-निर्यात और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने लगेंगे। बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलाएं, भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंद बच्चों को कॉपी-पेन दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए बुध पंचम भाव में उदित होंगे। शिक्षा, संतान, निवेश, प्रेम संबंध और रचनात्मक कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। शेयर बाजार या दीर्घकालिक निवेश में अनुभवी सलाह के साथ लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। भगवान गणेश की उपासना करें, बुधवार को हरी सब्जियों का दान करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article